pub-1657030687483830

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) माँ नर्मदा जिला की छमाही योजना बैठक संपन्न, वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बनी आगामी कार्ययोजना

Posted on

August 24, 2026

by india Khabar 24

 

जबलपुर:विश्व हिंदू परिषद (विहिप) माँ नर्मदा जिला की महत्वपूर्ण छमाही योजना बैठक रविवार, 23 अगस्त 2026 को दोपहर 4:00 बजे यादव कॉलोनी स्थित प्रज्ञा मंडपम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की आगामी छमाही की कार्ययोजना, सांगठनिक मजबूती और प्रत्येक प्रखंड में सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शनबैठक में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष श्री सुनील भागचंदानी जी, प्रांत मंत्री श्री उमेश मिश्र जी, क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख श्री मुन्ना पांडे जी, प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख श्री संजय तिवारी जी, विभाग सह मंत्री श्री राजेश रैकवार जी और विभाग सहसंयोजक श्री विकल खटीक जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांतीय अधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष श्री नीरज बारसैया, उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा तिवारी व श्री गीतेश सिंह, जिला मंत्री श्री राकेश सिंह, जिला सह मंत्री श्री विशाल नामदेव व श्री रवि ठाकुर, जिला संयोजक श्री सत्यम बर्मन, जिला सहसंयोजक श्री राहुल बाकले, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री रमेश तिवारी और धर्म प्रसार संयोजक श्री अमित शर्मा सहित सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। जिला बैठक में पूर्ण जिला कार्यकारिणी, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में राजा जसवाल,रत्नेश सिंह, विपिन बर्मन, आयुष दुबे, रोशन नामदेव, सुषमा पासी, राज अहिरवार, राजकुंवर जी और विभिन्न प्रखंडों से आए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री, संयोजक और सह-संयोजकों ने हिस्सा लिया और संगठन कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का संकल्प लिया।

कोमल सिंह लोधी
मां नर्मदा जिला
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
मो. 9301033033

Posted on

August 24, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top