pub-1657030687483830

शहडोलमें 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस के मामलों का होगा त्वरित निपटारा

Posted on

July 13, 2026

by india Khabar 24

शहडोल: मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शहडोल में आगामी 18 जुलाई 2026 को एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
यह अदालत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री के.एन. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होगी।
इसका मुख्य उद्देश्य नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित चेक अनादरण (चेक बाउंस) के मामलों का आपसी समझौते से तुरंत निपटारा करना है। 
श्रीमती दीपाली शर्मा बनीं जिला को-ऑर्डिनेटर
इस विशेष लोक अदालत के सफल संचालन के लिए विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) श्रीमती दीपाली शर्मा को जिला को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। 
₹50,000 से कम के मामलों को प्राथमिकता
तैयारियों के सिलसिले में विशेष न्यायाधीश की अध्यक्षता में सभी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्देश दिए गए कि 50,000 रुपये से कम राशि वाले चेक बाउंस के मामलों को प्राथमिकता दी जाए।
सभी संबंधित संस्थाओं को लंबित मामलों की सूची सौंपकर अधिक से अधिक प्रकरणों को इस लोक अदालत में लाने और समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया है।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती श्वेता परते तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह परस्ते, लीड बैंक मैनेजर श्री अमित चौरसिया सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे!
शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

Posted on

July 13, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top