ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा लोकेशन- हर्रई
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विश्व पर्यावरण दिवस से विश्व योग दिवस (5 जून से 21 जून) तक चलने वाले विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
इसी कड़ी में आज भाजपा मंडल हर्रई की मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें संगठन पर जोर देते हुए माननीय विधायक जी ने समस्त कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं को हम कैसे पहुंचा सकते हैं उस पर विचार करें एवं समस्त पदाधिकारीयो ने भी अपने विचार व्यक्त किए शक्कर नदी हनुमान मंदिर राबरा कला वॉर्ड क्रमांक 15 नगर परिषद हर्रई में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरवाड़ा विधायक माननीय राजा कमलेश प्रताप शाह के साथ मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे नगर परिषद अध्यक्ष संगीता डेहरिया महामंत्री डॉ प्रियंक शर्मा सौम्य जैन विनीता मुछौरिया भाजपा नेता दीपक पांडे शंभू दयाल साहू मनोज नेमा रजनीश श्रीवास्तव के साथ समस्त बूथ अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी राकेश डहेरिया सभी ऊर्जावान पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता और स्थानीय मातृशक्ति उपस्थित रही।


