बासखेड़ा (ज्योति सोनी): पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय श्री संजय शर्मा जी ने आज ग्राम बासखेड़ा का दौरा किया। वे यहाँ क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक श्री दिग्विजय सिंह पटेल जी के निज निवास पहुँचे। उन्होंने श्री पटेल की पूज्य स्वर्गीय बड़ी माताजी, श्रीमती असरफी बाई जी के दुःखद निधन पर गहरे शोक का इजहार किया।
श्री संजय शर्मा ने स्वर्गीय असरफी बाई जी के तैलचित्र पर पुष्प चक्र और श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल पटेल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि माताजी का जाना पूरे समाज और परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में पूरे शोक संतप्त परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Post Views: 23


