pub-1657030687483830

शहडोल: महिला को अनहोनी का डर दिखाकर सोने के जेवर ले उड़ा शातिर ठग, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Posted on

August 1, 2026

by india Khabar 24

शहडोल।मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ठगी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर ठग ने राह चलती महिला को अपने जाल में फंसाया और उसे पारिवारिक संकट व अनहोनी का डर दिखाकर उसके सोने के जेवरात उतरवा लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

**बातों के जाल में उलझाकर की ठगी**

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंहपुर रोड की रहने वाली पीड़िता ऊषा वर्मा कोतवाली के गंज क्षेत्र के पास से पैदल गुजर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे से आया और उनसे बातचीत करने लगा। चलते-चलते उसने महिला को मानसिक रूप से डराना शुरू कर दिया। उसने महिला को झांसा दिया कि उसके परिवार पर कोई बड़ा संकट आने वाला है और कोई अनहोनी होने वाली है।

*सफेद कपड़े में रखवा लिए गहने*

ठग की बातों में आकर महिला इतनी डर गई कि वह सही-गलत का फैसला नहीं कर सकी। आरोपी ने उसे संकट से बचने का उपाय बताते हुए गहने उतारने को कहा। महिला ने अपने कानों के सोने के टप्स और हाथ की सोने की अंगूठी उतारकर एक सफेद कपड़े में रख दी। कपड़ा हाथ में आते ही ठग जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया। कुछ देर बाद जब महिला का सम्मोहन टूटा और उसे ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुका था। महिला ने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

**सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस**

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस गंज क्षेत्र और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

**पुलिस की आम जनता से अपील**

इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आम नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। थाना प्रभारी ने अपील की है कि:राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों पर बिल्कुल भरोसा न करें।यदि कोई तांत्रिक, बाबा या अजनबी आपको पारिवारिक संकट या अनहोनी का डर दिखाए, तो तुरंत वहां से हट जाएं।किसी भी परिस्थिति में अपने कीमती जेवर, पैसे या सामान किसी अजनबी को न सौंपें।आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर सूचना दें।

शहडोल से सत्येन्द्र  सोनी

 

Posted on

August 1, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Scroll to Top