ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा
लोकेशन अमरवाड़ा हर्रई
हर्रई/छिंदवाड़ा /अमरवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बटकाखापा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक संबल उस समय मिला जब सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया। यह सदस्यता अभियान महिला मोर्चा अध्यक्ष रोशनी धुर्वे और महिला मोर्चा महामंत्री सौम्या जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
महिलाओं ने भाजपा से जुड़ने का कारण बताते हुए कहा कि वे अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह की जनहितैषी सोच, विकासोन्मुखी कार्यों और जनता से निकटता से प्रभावित हैं। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं को सम्मान देने वाली नीति ने उनके मन में गहरा विश्वास जगाया।
दुर्गा उत्सव के प्रथम दिन भाजपा का दामन थामना महिलाओं ने एक शुभ कार्य मानते हुए इसे माता दुर्गा का आशीर्वाद बताया। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस अभियान से भाजपा की पकड़ बटकाखापा क्षेत्र में पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ होगी और संगठन बूथ स्तर तक और मजबूत बनेगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्रई रामनारायण परतेती, भाजपा मंडल महामंत्री डॉ. प्रियंक शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश डेहरिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र डेहरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं का भाजपा परिवार में उत्साहपूर्वक स्वागत किया और संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया।
भाजपा नेताओं ने इसे न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना। उनका कहना था कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की जीत की नींव बनेगी।





