pub-1657030687483830

बैंक कर्मियों की 24-25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल:भोपाल में आज प्रदर्शन, खाली पद भरने और 5 दिन का सप्ताह लागू करने की मांग

Posted on

March 7, 2025

by india Khabar 24

 

भोपाल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारी शुक्रवार को भोपाल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी शाम 5:15 बजे प्रदर्शन स्थल पर इकट्‌ठे होंगे और नारेबाजी करेंगे। वे विभिन्न बैंकों में खाली पदों को भरने, बैंकों में 5 दिन का सप्ताह लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर 24 एवं 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रहे हैं।

यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश यूएफबीयू के कॉर्डिनेटर वीके शर्मा के नेतृत्व में होगा। जिसमें भोपाल की सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यदि सरकार नहीं मानी, तो हड़ताल होगी, जिससे दो दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा।

कर्मचारियों की मांगें …

1- सभी संवर्गों में रिक्त पदों पर पर्याप्त भर्तियां की जाएं।
2- पांच दिवसीय बैंक सप्ताह के मुद्दे पर हुई सहमति का अविलंब क्रियान्वयन करें।
3- नियमित कार्यों में आउटसोर्सिंग बंद की जाए।
,4- लंबित अवशिष्ट मुद्दों का निराकरण न होने से बैंक कर्मियों में आक्रोश है, इनका समाधान करें।
5- दुर्व्यवहार और हमलों के खिलाफ बैंक कर्मियों को सुरक्षा दें।
6- सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
7- बैंकों में कामगार और अधिकारी निर्देशकों के पदों को शीघ्र भरा जाए।
8- आयकर से छूट के साथ 25 लाख रुपए तक की सीमा बढ़ाने के लिए ग्रेच्युटी अधिनियम में संशोधन करें।
9- रियायती शर्तों पर दिए जाने वाले लाभों पर आयकर की वसूली बैंक कर्मियों से की जा रही है जो अनुचित है। इसका भार प्रबंधन उठाए।
10- अनुचित श्रम प्रथाओं को तुरंत विराम दिया जाए।
11- पेंशन अपडेशन एवं पेंशन योजना में सुधार होना चाहिए।
12- डीए से जुड़ी परिभाषित लाभ पेंशन में शामिल होने का विकल्प दें।
13- आईडीबीआई बैंक में कम से कम 51% इक्विटी पूंजी बनाए रखो।
14- पीएलआई योजना में सुधार करो और बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच विभाजन, भेदभाव पैदा करने वाले डीएफएस के निर्देशों को वापस लो।
14- आईबीए के पास लंबित अवशिष्ट मुद्दों का समाधान करो।
यूएफबीयू के मुद्दों का समाधान किया जाए।

Posted on

March 7, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Scroll to Top