pub-1657030687483830

रानीताल में सिटी फॉरेस्‍ट विकसित कर वॉटर बॉडी को पुनर्जीवित करें – कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना

Posted on

February 28, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने आज महापौर श्री जगत बहादुर अन्‍नू और नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीति यादव के साथ रानीताल स्‍टेडियम के पास स्थित जमीन का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि उक्‍त स्‍थल का सर्वप्रथम सीमांकन कर फेंसिंग करायें। प्राथमिक रूप से उन्‍होंने कहा कि यहां के डंप कचरे को हटाकर सिटी फॉरेस्‍ट विकसित कर वॉटर बॉडी को पुनर्जीवित करना है। साथ ही इस स्‍थान पर कुछ अच्‍छा नया प्रोजेक्‍ट लाकर रोजगार व व्‍यापार को बढ़ावा देने वाले कार्य किये जायें।

उन्‍होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि इस संबंध में शहर के गणमान्‍य नागरिकों से भी सकारात्‍मक सुझाव लिये जायें। निरीक्षण के दौरान आधारताल एसडीएम श्री पंकज मिश्रा, तहसीलदार सुश्री जानकी उइके सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Posted on

February 28, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top