मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसे अफरा-तफरी मच गई है। जबलपुर जिले के सिहोरा के पास प्रयागराज से वापस आ रही आंध्र प्रदेश की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मृत्यु (Jabalpur Road Accident) की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, घटना की सूचना (Jabalpur Major Accident) मिलते ही जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Post Views: 39



