pub-1657030687483830

68वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला के खिलाड़ियों ने जीते दो कांस्य पदक

Posted on

November 20, 2024

by india Khabar 24

बरेला/जबलपुर : 68वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता 2024 का आयोजन श्री वैष्णो एकेडमी इंदौर में किया गया जिसमें मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला की कक्षा नवमी अंग्रेजी माध्यम की छात्रा खुशी यादव ने 14 वर्ष बालिका 48 किग्रा वजन वर्ग में कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रही वहीं कक्षा ग्यारहवीं हिंदी माध्यम के छात्र वैभव साहू ने 19 वर्ष बालक -81 किग्रा में कांस्य पदक अर्जित किया ।

पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्या श्रीमती ईएस जोसवा प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोसवा ने विधालय में सम्मानित किया। पदक विजेता खिलाड़ी विद्यालय के खेल शिक्षक जयराज चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला शाला संचालक समिति सचिव माननीय एस मसीह, शाला संचालक श्री वैभव जोसवा, प्राचार्या श्रीमती ईएस जोसवा, प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोसवा खेल प्रशिक्षक जयराज चौधरी शिक्षिका स्नेहलता नामदेव ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर अधिक से अधिक पदक अर्जित करने हेतु मनोबल बढ़ाया ‌ । रान्या श्रीवास्तव ,खुशी यादव, नव्या चौरसिया,राज चक्रवर्ती, रेशु सिंह मसराम ,आर्या पटेल , तेजेन्द्र सिंह मसराम , वैभव साहू ,श्री दुबे ,प्रियांशी गौड़ ।

Posted on

November 20, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top