फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पुष्पराजगढ़ की टीम हुई विजय प्रभारी कमिश्नर ने खिलाड़ियों से मिलकर की हौसला अफजाई

Posted on

September 29, 2024

by india Khabar 24


शहडोल संभागीय स्तरीय विराट कप फुटबाल प्रतियोगिता का फाइलन मैच संभागीय मुख्यालय के रेल्वे मैदान में बालक वर्ग में भालूमाडा एवं पुष्पराजगढ के टीमों केे बीच खेला गया जिसमें पुष्पराजगढ़ की फुटबॉल ने विजय हासिल की एवं बालिका वर्ग में विचारपुर अल्ट्राटेक एवं शहडोल रिलायंस के टीमों के मध्य फाइलन मैच खेला गया जिसमे अल्ट्राटेक विचारपुर की टीम ने विजय हासिल की। विराट कप फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने रेल्वे मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया तथा खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ.केदार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, सहायक संचालक खेल रहीस अहमद सहित रिलायंस फाऊंडेशन, अल्ट्राटेक विचारपुर के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण सहित काफी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने किया।
गौरतलब है कि संभागीय स्तरीय विराट कप फुटबाल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

 

Posted on

September 29, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top