नगरीय निकाय अंतर्गत आने वाले नाले-नालियों की साफ-सफाई करवाने के दिए थे निर्देश

इंडिया खबर 24 ने प्रमुखता से उठाया था नगर परिषद केवलारी में जमा गंदगी के अंबार का मामला
सिवनी कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने जिला मुख्यालय में बैठक लेकर नगरपालिका, नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निकाय अंतर्गत आने वाले नाले-नालियों की साफ-सफाई करवाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे, ताकि अतिवर्षा की स्थिति में बाढ़ की संभावना न रहे, और नाले नालियों में गंदगी का अंबार भी जमा न रहे, गंदगी से मानव स्वास्थ्य और उनके जीवन को विपरित प्रभाव पड़ता है, शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता बनी रहे, शहरी क्षेत्र के नदी, नाली, नालों की साफ-सफाई के लिये विशेष अभियान शुरू करें

नाली नाले की सफाई चालू, लोगो को नही करना होगा बाढ़ और बीमारियों से सामना

नगर परिषद केवलारी का अमला इस समय नगर की गंदगी को हटाने में लगा हुआ है, नालियों की उचित सफाई के बाद अब नगर के सबसे बड़े निस्तारी नाले की उचित और बेहतर तरीके से साफ सफाई कराई जा रही है, जेसीबी मशीन से सफाई नगर परिषद के अमले के मार्गदर्शन में हो रहा है, वही मानसून पूर्व इस तरह से साफ सफाई करा लेने से नगर परिषद को भरी मशक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, और नाले में बारिश के पानी की सुचारू निकासी होने पर बाढ़ जैसी भारी परिस्थितियों का भी लोगो को सामना नहीं करना पड़ेगा, साथ ही गंदगी से प्रदूषण और बीमारियों के पनपने की संभावना खत्म हो जाएगी, और मानव स्वास्थ्य को बीमारियों का खतरा भी नही रहेगा

केवलारी के वार्ड नंबर 12 मालवीय वार्ड में जमा गंदगी के अंबार को प्रमुखता से किया गया उचित और व्यवस्थित ढंग से दूर
केवलारी नगर परिषद के मालवीय वार्ड में आने वाले नाई मोहल्ला की नालियां कीचड़ से लबालब भरी हुई थी, यहां तक की गंदगी और कचरों का ढेर रोड तक में लगा हुआ था, नाले में गंदगी ने जमकर जड़ जमा ली थी, जिससे पानी की निकासी भी नही हो पा रही थी, वही नाले नाली में जमा गंदगी से मोहल्लेवासियों के स्वास्थ्य को विपरित प्रभाव पड़ने की संभावना बनी हुई थी, मोहल्ले में नाली निर्माण को बीच रोड मे बंद कर दिया गया था, जिससे लोगो व वाहनों का रोड से आना जाना मुश्किल हो गया था, इस विकट परिस्थितियों की गोंडवाना समय ने प्रमुखता से खबर लगाई थी, जिस खबर का असर भी देखने को मिल रहा है, खबर के बाद नाली निर्माण पूरा कर रोड चालू कर दी गई, नालियों की भी उचित तरीके से सफाई की गई, अब नाले की सफाई भी चालू है, जेसीबी के माध्यम से नगर परिषद का अमला प्रत्यक्ष रूप से नाले की बेहतर साफ सफाई कराने में लगा हुआ है,

जनहित के काम में हर किसी को आना चाहिए आगे
जनता को जो भी काम जनहित में उचित लगे उनके लिए आवाज उठानी चाहिए, किसी काम को कराने में अपनी राय और सुझाव भी देने चाहिए, काम खुद के लिए नही समूचे नगर, समाज और जनहित के लिए हो इसे ध्यान में रखना चाहिए, कभी कभी मामले की खबर प्रशासन को नही होती है, उनके संज्ञान में लाकर भी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है, वैसे खबरों के माध्यम से भी मामलो को उजागर किया जाता है, और अनेकों लोगों को सहूलियत और उनकी समस्या का समाधान भी मिलता है,


