pub-1657030687483830

राज्य मंत्री का प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय क्षेत्रीय लोगों ने किया आत्मीय स्वागत।

Posted on

February 6, 2024

by india Khabar 24

जिले के नगर क्षेत्र बेगमगंज में स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने 740 करोड़ रूपए लागत से पाईप लाईन बिछाने के कार्य का किया शुभारंभ।

(नर्मदा रिवर गैरतगंज-सिलवानी, बेगमगंज एक्सटेंशन-2 मल्टीविलेज सप्लाई स्कीम अंतर्गत गॉवों में बिछाई जाएगी पाईपलाइन।)

रायसेन/- जिले के नगर बेगमगंज में बीते दिन सोमवार 05 फरवरी 2024 को जहां पर रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के मिलनसार गरीबों के हितेषी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा बेगमगंज में प्रथम नगर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में जल जीवन मिशन अंतर्गत नर्मदा रिवर गैरतगंज-सिलवानी बेगमगंज एक्सटेंशन-2 मल्टीविलेज सप्लाई स्कीम अंतर्गत 740 करोड़ रूपए लागत से पाईप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। जहां पर कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह भी साथ रहे। इसके पूर्व उन्होंने कन्या पूजन और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज से गैरतगंज बेगमगंज एवं सिलवानी के अनेक ग्रामों में 740 करोड़ रूपए लागत से पाईप लाईन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। जहां पर शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। और पाईप लाईन के माध्यम से हजारों घरों में नल के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में तीन करोड़ लोगों को ही नल से पेयजल मिलता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में घर-घर में नागरिकों को नल से शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। जहां पर उन्होंने कहा कि अधिकतर बीमारियां दूषित पानी से ही होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा है कि घर-घर शुद्ध पेयजल मिले। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उन्हें स्वास्थ्य राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका प्रयास है। कि प्रदेश में सभी स्वस्थ्य रहे। आज इस वृहद परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने से हजारों घरों में नल से शुरू पेयजल पहुंचने लगेगा। इससे महिलाओं को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और शुद्ध पेयजल मिलने से कई बीमारियों से भी बचाव होगा।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों पिछड़ों को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि पहले गैस चूल्हा और कनेक्शन आमजन की पहुंच से बहुत दूर था। महिलाओं को मजबूरी में कच्चे चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ता था। जिससे निकलने वाला धुआं उनके और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता था। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू की गई। जिसमें गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हा तथा कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार पहले गरीबों का पूरा जीवन झोपड़ियों और कच्चे घरों में ही निकल जाता था। वह पक्का मकान नहीं बनवा पाते थे। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान बनवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि ग्राम क्षेत्रों में महिलाओं को पेयजल के लिए बहुत परेशानी होती थी। महिलाओं को कुएं और हैण्डपम्पों पर लाईन में लग कर पानी भरना पड़ता था। फिर घर तक लाना पड़ता था। जहां पर अनेक गॉवों में तो कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नल जल योजना शुरू की है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में नल से शुरू पेयजल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। गैरतगंज-सिलवानी और बेगमगंज क्षेत्र के अनेकों गॉव में 740 करोड़ रूपए लागत से पेयजल वितरण हेतु पाईप लाईन बिछाने के काम का आज शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्रीय पुरुष महिलाएं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जहां पर कंपनी द्वारा श्रीफल साल गुलदस्ते देते हुए एवं राधे कृष्ण की प्रतिमाओं के साथ राज मंत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। वही वृद्ध महिला सहित संपूर्ण क्षेत्रवासी समाजसेवी लोगों ने भी फूलों की माला के साथ आत्मीय स्वागत किया। सभा स्थल पर कार्यक्रम सफल रहा। आमजन के बीच जन चर्चा में चर्चा है।

राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24न्यूज़/रायसेन/ बेगमगंज।

Posted on

February 6, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Scroll to Top