pub-1657030687483830

ग्राम पंचायत कटिया कार्यालय बंद रहने से ग्रामीण परेशान

Posted on

January 20, 2024

by india Khabar 24

लोकेशन-घंसौर
रिपोर्टर-ईश्वर दीक्षित


जनपद पंचायत घंसौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटिया जो कि कार्यालय अक्सर बंद रहने से जन चर्चा में है। यूं तो घंसौर जनपद क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतें अक्सर बंद पाई जाती हैं, परंतु सबसे ज्यादा जन चर्चा में अभी कटिया ग्राम पंचायत है। जोकि अक्सर बंद पाई जाती है एवं ताला लगा हुआ ही मिलता है। जबकि ग्राम पंचायत कटिया में सचिव, रोजगार सहायक,मोबिलाइजर एवं एक भृत्य भी है। फिर ग्राम पंचायत कार्यालय में अक्सर ताला लगे रहना एक सवालिया निशान है, तो क्या ग्राम पंचायत कटिया के कर्मचारी कहां से ड्यूटी कर रहे हैं। सरकार द्वारा पंचायती राज गठन ग्रामों की आम जनता की समस्याओं का निराकरण, विकास कार्यों की समीक्षा, ग्राम सभा बैठक, प्रस्ताव जैसे कार्य ग्राम पंचायत माध्यम से आम जनता के कार्य आसानी से हो सके। जिस तरह से देखा जा रहा है कि अक्सर ग्राम पंचायत में ताला लगे रहने से ग्रामीणों की जनता सचिव उपस्थित न मिलने पर परेशान है। साथ-साथ यह भी देखा जा रहा है,की कुछ सचिव, रोजगार सहायक घर पर ही पंचायत चला रहे हैं। जनपद घंसौर क्षेत्र की ग्राम पंचायतें अब मूर्ति बनाकर रह गई हैं। अब देखना यह है कि जनपद घंसौर में बैठे अधिकारी इस और ध्यान देंगे या नहीं।

Posted on

January 20, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top