pub-1657030687483830

बोनस राशि मिलने से किसान जनक राम के परिवार में छाई खुशहाली

Posted on

December 30, 2023

by india Khabar 24

बकाया बोनस के रूप में 01 लाख 38 हजार से अधिक की राशि हुई प्राप्त

धान बोनस राशि देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को दिया धन्यवाद
अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा 29 दिसंबर 2023/ प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को धान खरीदी का लंबित बोनस राशि प्रदान करने से किसान सहित उनके परिजन प्रफुल्लित हैं। सरकार की बकाया बोनस राशि वितरण की यह महत्वपूर्ण पहल किसानों के घरेलू जरूरतों को पूरा करने सहित बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बहुपयोगी साबित हो रही है। कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली निवासी किसान श्री जनक राम राठिया ने बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें बोनस राशि के रूप में 01 लाख 38 हजार 840 रुपए प्राप्त हुए है।
उन्होंने बताया कि वर्ष-2014-15 और 2015-16 में विक्रय किए गए धान की बोनस राशि मिलने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। लेकिन किसानों की चिंता करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार के इस सार्थक पहल के जरिए किसानों को बड़ी सौगात मिली है। जिससे प्रदेश के लाखों किसान परिवार खुशियां मना रहे हैं। जनक राम ने बताया कि उनकी 36 एकड़ की पैतृक जमीन पर उनके द्वारा कड़ी मेहनत और उन्नत तकनीक अपनाकर वे अपने फसलों का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। जिससे उनका परिवार आत्मनिर्भर बन रहे है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी उनकी धान की पैदावार अच्छी हुई है और लगभग लेकर लगभग 400 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। जनक राम ने कहा कि प्राप्त बोनस राशि से वे अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं अपने परिजनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगे। श्री जनक राम राठिया ने सरकार के इस सराहनीय व किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top