pub-1657030687483830

डाक मतपत्र जारी करने में हुई अनियमितता में कांग्रेस प्रत्याशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को की शिकायत

Posted on

November 22, 2023

by india Khabar 24

बालाघाट।

बालाघाट जिले की बालाघाट विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुभा मुजारे के नेतृत्व में एवं कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालाघाट राजा सोनी के मार्गदर्शन में 22 नवंबर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को अन्य सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा 17 नवंबर को संपन्न कराए गए विधानसभा चुनाव के संबंध में डाक मतपत्र जारी करने में हुई अनियमितता के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी बालाघाट को बालाघाट जिले में 21 नवंबर तक 13526 डाक मत पत्र जारी किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, परंतु जिले के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिकायत करते हुए बालाघाट विधानसभा सहित वारासिवनी, कटंगी ,बैहर, लांजी, परसवाड़ा विधानसभा में सरकारी कर्मचारी को डाक मतपत्र जारी करने में लापरवाही बरतने सहित अनियमितता की बात कही है, जिसके चलते चुनाव प्रभावित होने की संभावना है। कांग्रेस प्रत्याशी सहित कार्यकर्ताओं ने उक्त मामले की त्वरित जांच कराते हुए इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से यह रहे उपस्थित- बालाघाट विधानसभा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अनुभा मुजारे, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालाघाट राजा सोनी, संतोष जैन, भूमि फुलसुनघे, सुशील पालीवाल, तबरेज खान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Posted on

November 22, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top