pub-1657030687483830

जनता से मिले अपार प्रेम और पार्टी के कार्यकर्ताओं के निष्ठावान सहयोग के लिए आभार-फूलसिंह राठिया

Posted on

November 19, 2023

by india Khabar 24


चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
रामपुर कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह राठिया ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से मिले अपार प्रेम और पार्टी के कार्यकर्ताओं के निष्ठावान सहयोग के लिए अपना आभार जताया है।
फूलसिंह राठिया ने कहा की 17 अगस्त से लेकर 17 नवम्बर तक पूरे रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना अपार समर्थन दिया। हमे घर घर वोट नहीं आशीर्वाद लोगों से मिला।
इसी आशिर्वाद और स्नेह के परिणाम रूपी तस्वीर हर मतदान केंद्र पर लगी बदलाव की कतार दिख रही थी। फूलसिंह राठिया ने कहा की धनबल और जनबल की लडाई सिर्फ मेरी नहीं पूरे रामपुर विधानसभा क्षेत्र की थी। सबने इस बार जनबल का साथ दिया, इसके लिए मैं दिल से सबको प्रणाम करता हूं।
फूलसिंह राठिया ने कहा की इस लडाई में मेरे पार्टी के एक एक ऊर्जावान साथियों ने जिस तरह साथ दिया उसके लिए भी नमन। मै पूरे विश्वास के साथ कहता हू की 3 दिसंबर को रामपुर में हाथ खिल रहा है। जनता से किए वादे के लिए मैं और हमारे पार्टी पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।

Posted on

November 19, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Scroll to Top