विकासखंड लखनादौन जिला सिवनी मध्यप्रदेश से बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि ग्राम पंचायत घोघरी के अंतर्गत गांव डुंगरिया में स्थित प्राथमिक स्कूल में लगभग दो वर्षों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है।
जब इंडिया खबर 24 की टीम पहुंची तो स्कूल प्रभारी प्रधानपाठक ने दी सफाई।
कहना:- प्रभारी प्रधानपाठक रमेश राठौर ने कहा सभी उच्च अधिकारियों को दे चुके हैैं आवेदन, लेकिन कोई भी उच्च अधिकारी ध्यान ही नहीं देते।
विकासखंड स्तरीय अधिकारी बैठे चुप्पी साधे मौन
सोचने वाली बात है की जब दो वर्षों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है तो संकुल प्रभारी गनेशालाल डेहरिया ,जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी हलधर शर्मा एवं जन शिक्षक कमलेश जयसवाल ध्यान क्यों नहीं दे रहैं हैं,या इन सब मामलों में इनका भी हाथ तो नही,सवाल उठाना तो जायज है,कहीं ऐसा तो नहीं दो वर्षों से विद्यालय में मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है,कहीं इन सब पर उच्च अधिकारी कर्मचारियों का हाथ तो नहीं ,क्या सच है क्या झूठ,पूरी सच्चाई तो जांच के बाद सामने आयेगी।
खबर यह भी है प्राथमिक विद्यालय कि बिल्डिंग की हालत बहुत ही गंभीर एवं खराब है,किसी भी वक्त विद्यालय की बिल्डिंग गिर सकती है, वर्तमान में विद्यालय सामुदायिक भवन पर लग रहा है।
इतना सबकुछ होने के बाद भी स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन क्यों मौन है समझ में नहीं आता
इंडिया खबर 24 संवाददाता सफीक खान लखनादौन विधान सभा क्षेत्र से



