pub-1657030687483830

सिवनी नगर विकास यात्रा रोड शो मार्ग मे जिस आदिवासी बुजुर्ग महिला के घर को पर्दे से ढांका, उस महिला को मुख्यमंत्री ने गले से लगाया,

Posted on

July 20, 2023

by india Khabar 24

मकान स्वीकृत कराते ही चैक भी प्रदान किया,

हकीकत को सामने लाने की खबर का हुआ असर, गरीब को मिला उसका हक कहते है न कि सच को जितना भी छुपाने की कोशिश की जावे, सच उतनी ही तेजी से उभरकर सामने आता है, कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से निकलकर बाहर आया है, हम आपको बताते है कि विधानसभा चुनाव के मददेनजर संपूर्ण मध्यप्रदेश मे 16 जुलाई से 14 अगस्तत 2023 तक विकास पर्व मनाया जा रहा है, जिसमे मुख्यमंत्री के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की सौगाते जनता को सौंपी जा रही है, 19 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सिवनी दौरा था, जिसमे जन सभा के साथ रोड शो भी होना था, प्रशासन व शासन के लोगो ने जिस मार्ग से मुख्यमंत्री का रोड शो होना था

उस मार्ग मे पडने वाले पक्केे मकानों के बीच एक आदिवासी बुजुर्ग महिला सोनवती कुडोपे के कबेलू वाले कच्चे व जर्जर मकान को हरे पर्दे से ढंक दिया था, ताकि मुख्यमंत्री की नजर उस मकान पर न पड सके और जमीनी हकीकत मे हो रहे विकास की पोल न खुल पाये, किंतु विपक्षी पार्टी व मीडिया की नजर उस पर पड गई जिस पर उन्होने मामले को उजागर किया और बात मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंच गई, फिर क्‍या था जनहितैषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उस बुजुर्ग महिला से रोड शो रोककर घर जाकर मुलाकात की साथ ही उसकी हकीकत को जाना उस महिला को गले से भी लगाया इतनी ही नही तुरंत कलेक्टर को बुलाकर उसका प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से पक्का मकान निर्माण कराने हेतु राशि को स्वीकृत कराया, और सभामंच मे मंचाशीन होते ही तुरंत उसके नाम से 2.5 लाख रूपये का चैक काटकर भी प्रदान किया, आज सिवनी मे आकर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों के लिए किये गये विकास कार्यो की सौगाते जिलेवासियों को दी, मंच से ही अनेकों घोषणायें, शिलान्यास, जीर्णोद्धार, पुनरूद्धार किये, परंतु आज उस महिला जो हकीकत मे योजना की पात्र थी, उसे उसका हक व अधिकार मिल सका, शायद विकास यात्रा न होती तो उस महिला को कब सुविधा मिलती इसकी कोई ग्यारंटी नही थी, आज ये जनचर्चा का विषय गया, एक तरफ मुख्यमंत्री गरीबों के विकास की योजनायें बना रहे हैं, मंचों, संवादों के माध्यम से जनता को जागरूक भी कर रहे है, वही दूसरी ओर सिवनी मे बैठे शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोग योजनाओं को किसी प्रकार सफल बना रहे किसे योजना का फायदा दिला रहे है, इसकी हकीकत सामने निकलकर आ गई है,

इंडिया खबर 24

Posted on

July 20, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Scroll to Top