हाल ही में हुए छत्तीसगढ़ में 2000करोड़ के शराब घोटाले को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी राज्य की कांग्रेस सरकार को घेर रही है, जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रही है । इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश व ज़िला नेतृत्व के आह्वान पर आज़ कुदमुरा एवं करतला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रजगामार में शराब दूकान के सामने विरोध प्रदर्शन किया और 2000करोड़ के घोटाले को उजागर करने जगह जगह पोस्टर भी लगाए। इस मौके पर भाजयुमो कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष धनंजय कुमार चौहान, भाजयुमो करतला मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति, महामंत्री दिनेश प्रजापति, मंगल सिंह, विप्लव चौहान, अरुण कुमार, राकेश दास, करण, राजू, चमार सिंह सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
Post Views: 70



