बरपाली/कोरबा
बरपाली// ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरपाली के तत्वधान में बूथ प्रबन्धन कमेटी के बैठक आज बरपाली के समरसता भवन में बैठक आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य रूप से जोन स्तर पर,सेक्टर स्तर पर,बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के सम्बन्ध में गांव स्तर के समस्याओ को निराकरण करने एवं गौठान सम्बन्धी समस्या,राजीव गांधी युवा मितान क्लब के युवाओ को जागरूक करना एवं समस्या का निराकरण करने के सम्बन्धो में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओ का प्रसार प्रसार करना और हितग्राहियो को लाभ दिलाना और धान ख़रीदी पर प्रकाश डालते हुए चर्चा किया गया। उक्त बैठक पूर्व विधायक श्याम लाल कँवर ,घांसीगिरी गोस्वामी, राजू खत्री, महिला अध्यक्ष मेहँदी चौहान,खिलावन देवांगन,प्रमोद श्रीवास,रामकुमार चौहान, ,दिलीप कुमार,राधेश्याम,मनहरण लाल,शत्रुहन सिंह.,शान्ति स्वरूप महंत,विजय कुमार,रामकुमार कँवर,सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्तागण,सेवादल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस जोन,सेक्टर,बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट



