करतला/कोरबा
कोरबा// जिले के करतला सामुदायिक केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां बैटरी रुम में भीषण आग लग गई। इसके बाद अस्पताल में चीख चीख पुकार मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि, यह आग सोलर सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।
वही करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बैटरी रुम में आग लगने से सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। अस्पताल में चारो तरफ धुआं- धुआं हो गया, आग और धुएं को देख मधुमक्खियों का दल अस्पताल के अंदर आ गया। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे, सभी तरफ चीख पुकार मच गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही करतला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू पाया। घटना के दौरान अस्पताल में आधा दर्जन गर्भवति महिलाएं और पांच शिशुवति का उपचार चल रहा था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
