pub-1657030687483830

मुख्यमंत्री 5 अप्रैल को ब्यौहारी में आयोजित तेंदूपत्ता लाभांश वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Posted on

March 31, 2023

by india Khabar 24

कमिश्नर ने तैयारियों की,की समीक्षा, सभा स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

शहडोल 31 मार्च 2023 – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 अप्रैल 2023 को शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित तेंदूपत्ता लाभांश वितरण एवं पैसा एक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसकी तैयारियों के संबंध में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, विधायक श्री शरद कोल, एडीजी श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने आज सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने इस दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने तैयारियों के संबंध में समुचित जानकारी दी। कमिश्नर द्वारा व्यवस्थाओं का मौके पर ही समीक्षा की। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे एवं अन्य अधिकारी भी साथ रहे।

Posted on

March 31, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Scroll to Top