pub-1657030687483830

पावर प्लांट में बेरोजगार युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार – जितेंद्र नेमा

Posted on

March 25, 2023

by india Khabar 24

सीईओ को ज्ञापन सौंप युवाओं ने दर्ज कराया विरोध

घंसौर । तहसील घंसौर अंतर्गत ग्राम बरेला में स्थापित झाबुआ पावर लिमिटेड एवं एनटीपीसी के संयुक्त उपक्रम थर्मल पावर • प्लांट में क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण समय-समय पर विरोध दर्ज कराया जाता रहा है बताया जा रहा है कि विगत वर्षों में बिनेकी, बरेला, गोरखपुर दुर्जनपुर, चरी, अतरिया रुपदौनमाल, सारसडोल, बरौदा माल,घंसौर शिकारा सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीण युवाओं द्वारा योग्यता के आधार पर पावर प्लांट में रोजगार की मांग प्लांट प्रबंधन से की गई किंतु ध्यान नहीं दिया गया है जबकि घंसौर क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने के बाद बड़ी संख्या ।

  • क्षेत्रीय बेरोजगार युवक रोजगार की आस लगाये बैठे थे आरोप है कि उनकी आशाओं पर प्लांट प्रबंधन द्वारा पानी फेरते हुए कुछ लोगों को ही रोजगार दिया गया तथा बड़ी संख्या में बाहरी लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए, पावर प्लांट में रोजगार नहीं मिलने से आक्रोशित क्षेत्रीय युवाओं द्वारा एक ज्ञापन विगत 22 मार्च बुधवार को पावर प्लांट के सीईओ को सौंपते हुए विरोध दर्ज कराया गया तथा पावर प्लांट में क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की।

मांग रखी गई है सौंपे गए ज्ञापन में निवेदन करते हुए बताया गया है कि समस्त बेरोजगार युवा झाबुआ पावर प्लाट के आसपास के क्षेत्रीय निवासी है तथा वर्तमान समय में पावर प्लांट के आस-पास के गांवों में निवास करते हैं जो कि पढ़े-लिखे होने के साथ-साथ तकनीकी रूप से डिप्लोमा व डिग्री में अहर्ता रखते हैं इसके बावजूद भी बेरोजगारी की।

मार झेल रहे है जबकि क्षेत्र में झाबुआ पावर प्लांट रोजगार प्रदान करने वाला संस्थान स्थित है, जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाना चाहिये जिससे उनकी आजीविका या आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। क्षेत्र में झाबुआ पावर प्लांट संस्थान होने के बावजूद भी क्षेत्र के युवा रोजगार के लिये अन्य स्थानों पर पलायन कर रहे है, जबकि बाहर राज्य के लोगों को पावर प्लांट में रोजगार दिया जा रहा है जो कि हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए जितेंद्र नेमा बताया कि
स्थानीय क्षेत्रीय युवाओं के साथ अन्याय सा प्रतीत हो रहा है, समस्त स्थानीय एवं क्षेत्रीय पढे-लिखे बेरोजगार युवाओं को झाबुआ पावर प्लांट संस्थान में रोजगार प्रदान करने की करते हुए चेतावनी देते हुए कहा गया है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त न होने की स्थिति में आपके संस्थान के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार पावर प्लांट प्रबंधन होगा। ज्ञापन के संबंध में स्थानीय प्रशासन थाना प्रभारी थाना घंसौर, एस. डी. ओ. पी. घंसौर, एस. डी. एम घंसौर को देते हुए त्वरित निराकरण की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने जी रहे मौजूद
जितेंद्र नेमा, मुकेश श्रीवास्तव, रविन्द्र पटेल,शिवम ग्रीयाम,जानिसार मंसूरी, अंकित तिवारी,विकास विश्कर्मा, दिलीप उइके ,दीपक नरेती,देवी प्रसाद, कन्हैया यादव, विनय ग्रीयाम, महेन्द्र करयाम, आदि आसपास क्षेत्र के युवा मौजूद रहे

इंडिया खबर 24 संवाददाता सफीक खान लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से

Posted on

March 25, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top