pub-1657030687483830

युवा मोर्चा के हर ब्लॉक में 15-15 सदस्य मेरे ‘जासूस’ होंगे, यही कामों की निगरानी करेंगे,

Posted on

November 22, 2022

by india Khabar 24

भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल|मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के हर एक ब्लॉक में 15-15 युवाओं की तैनाती करे, जो प्रदेश में चल रहे कामों की मुझे जानकारी दें। ये युवा मेरे जासूस होंगे जो प्रदेश के 313 ब्लॉक में चल रही सरकारी योजनाओं की निगरानी करें और उनमें जहां भी खामियां हैं या गड़बड़ी हो रही हैं उसकी जानकारी दें। युवा मोर्चा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक ले जाएं और लाभांवित होने वाले व्यक्तियों से संपर्क करें। ये युवा 12वीं पास हों और ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हों तो और अच्छा। कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोंगो तक पहुंचे इसकी रूपरेखा तैयार करें। मप्र में महीने में एक दिन रोजगार दिवस मानाया जाता है और हर महीने 2 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम करते हैं। युवाओं के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बोले- भाजयुमो के युवा ऐसे काम करें जो औरों के लिए अनुकरणीय बनें।

Posted on

November 22, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top