pub-1657030687483830

आदर्श दानपात्र सेवा समिति बालाघाट ने झोपड़पट्टी में रहने वाले परिवारों को गर्म कपड़े व राशन सामग्री बांटी

Posted on

November 18, 2022

by india Khabar 24

 

लालबर्रा/ बालाघाट।

आदर्श दानपात्र सेवा समिति बालाघाट द्वारा एक कदम इंसानियत की ओर की राह पर अति निर्धन, निर्बल, असहाय जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का प्रयास करते हुए 17 नवंबर 2022 को लालबर्रा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्रा जिला बालाघाट के मां वैनगंगा के तट के किनारे 12 झोपड़पट्टी में निवासरत जरूरतमंद निर्धन परिवारों को कड़ाके की ठंड में ठंड से बचने के लिए उन्हें गर्म कपड़े, कंबल, गद्दे एवं राशन सामग्री का वितरण किया गया, ताकि मासूम बच्चे व उनका पूरा परिवार ठंड से बच सके और वे अपना काम अच्छे से सरलता से कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें एवं बच्चों की शिक्षा के बारे में भी उनके पालक गणों से चर्चा की गई। उक्त सेवा समिति की अपील है कि अगर आपके आसपास ऐसे कोई भी अति निर्धन, निर्बल, असहाय जरूरतमंद व्यक्ति दिखाई देते हैं तो आप आदर्श दानपात्र सेवा समिति बालाघाट से संपर्क कर सकते हैं।

Posted on

November 18, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top