राशिफल
आज 11 अक्टूबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अश्विनी नक्षत्र दोपहर 04.17 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।आज अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।इनके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:07 से शाम 04:34 तक रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे।आज अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सिंह राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। कन्या राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला दिन रहेगा। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे। लेकिन वृष राशि वालों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और तुला राशि वालों को धोखा मिल सकता है। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा
डॉ चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। कुछ खास योजनाएं भी फलीभूत होंगी। घर में किसी नजदीकी मेहमान का आगमन होगा। आपसी मेल मिलाप से खुशी भरा माहौल रहेगा। बच्चों कि किसी समस्या का समाधान निकलेगा और इससे बच्चों का भी आत्म विश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थितियों को सहजता और शांति से संभालने का प्रयास करें। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को बहुत ही ध्यान से करें। कभी-कभी आप अपनी अहमियत जताने के लिए कुछ अवांछित बातें भी कर जाते हैं, इस आदत में सुधार लाएं।
व्यवसाय- रुकी हुई पेमेंट वापस मिल जाने से सुकून मिलेगा। आपके व्यवसायिक संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। किसी नए काम की शुरुआत भी होगी। ऑफिस में अपने सहयोगियों से बेहतर सामंजस्य रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। जीवनसाथी को कोई अच्छा उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा किसी भी तरह का जोखिम ना लें। किसी भी तरह की लापरवाही हानिकारक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- विशिष्ट लोगों से मेल मुलाकात होगी। परिवार संबंधित कोई भी आपके द्वारा लिए गए निर्णय सभी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई योजना बन रही है। दिन अनुकूल है।
नेगेटिव- परिस्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं है इसलिए शांति पूर्ण तरीके से उचित समय का इंतजार करें। अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव में ना आए, और धैर्य बनाकर रखें। बच्चों की समस्याओं को भी समझे और उनका समाधान निकालें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बाधाएं रहेंगी जिनकी वजह से कुछ काम रुक भी सकते हैं। अगर किसी नए कार्य को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में अभी गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। परंतु बोनस अच्छा मिलेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। व्यर्थ की मित्रता से अपने आपको दूर ही रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- कोई निजी काम रुका हुआ है तो पूरा होने की संभावना है। ही संपर्कों से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा से बुजुर्ग खुश रहेंगे। बच्चों से संबंधित कोई काम भी पूरा हो जाएगा।
नेगेटिव- अपरिचित व्यक्तियों को जल्दी ही अपने बारे में किसी को विशेष जानकारी नहीं दे तो अच्छा है। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि किसी पुरानी नकारात्मक बात का वर्तमान पर प्रभाव ना पड़े। किराएदारी मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करें। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं पर पुनः विचार विमर्श करने की भी जरूरत है। ऑफिस के काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। स्थानांतरण के लिए कोशिश न करें।
लव- दांपत्य जीवन खुशहाली पूर्ण रहेगा। आपका सहयोग परिवार जनों में मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। हालांकि आप जल्दी ही इस पर काबू भी पा लेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
कर्क – पॉजिटिव- पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में आप उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- अत्यधिक अनुशासन बनाए रखने से परिवार जनों को कुछ दिक्कत आ सकती हैं। भाइयों के साथ अगर कोई वाद-विवाद है तो क्रोध की बजाय आपसी सामंजस्य से सुलझाएं, तो आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा लेे।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य को बेहतर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में काम की अधिकता के कारण कुछ अथॉरिटी अपने कर्मचारियों को भी दें। इससे आपका कार्य भार हल्का रहेगा। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग के समय धैर्य रखें।
लव- आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था मधुर बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कोई फैमिली गेट-टुगेदर भी संभव है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की वजह से पेट खराब हो सकता है। अल्पाहार लेना ही उचित है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- ये समय भावनाओं की बजाय व्यवहारिक सोच रखने का है। आपका संतुलित और व्यापारिक रवैया आपको लाभदायक स्थितियां प्रदान करेगा। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको पुनः रिचार्ज करेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी होने जैसा भय रहेगा। परंतु इस वहम से अपने आपको निकाले। अपने नजदीकी लोगों के साथ बातचीत करते समय थोड़ा सावधान रहना भी जरूरी है। गलतफहमियों की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में स्टाफ और कर्मचारियों पर उचित अनुशासन रखना जरूरी है। मार्केटिंग और मीडिया संबंधित कामों में समय खराब न करें। अचानक किसी व्यक्ति से मुलाकात होने से दोनों के लिए ही फायदेमंद बिजनेस का आदान-प्रदान होगा।
लव- अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहना जरूरी है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको निरोगी और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। जिससे मौसमी परेशानियों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर नहीं पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या – पॉजिटिव- आपके रुके काम पूरे हो सकते हैं। उपलब्धियों वाला दिन हो सकता है। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। साथ ही परिवारिक लोगों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव- आज किसी तरह की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। क्योंकि इसका कोई भी परिणाम हासिल नहीं होगा। शॉपिंग आदि करते समय आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती हैं। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें।
व्यवसाय- व्यापार में नए कार्यों की रूपरेखा को क्रियान्वित करने का उचित समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेते समय बहुत अधिक सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी पेशा लोगों उच्चाधिकारियों से संबंध खराब ना करें।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग पारिवारिक वातावरण को अनुशासित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लें। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए योगा और मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- आज आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूर्ण होने वाला है, जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा नवीन कार्यों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के लिए संपर्क सूत्रों का सहयोग भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी कार्य को करने से पहले बजट जरूर बनाएं। आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आने की आशंका है। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे।
व्यवसाय- मशीनरी तथा कारखाने से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक ऑर्डर हासिल करेंगे। किसी पर आंख बंदकर के भरोसा करना ठीक नहीं है। आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई मन मुताबिक कार्यभार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। बाहरी लोगों को अपने पारिवारिक मामलों से दूर ही रखें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी। आयुर्वेद का ज्यादा उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य आज हल हो सकता है। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, आप बहुत ही खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगे। और आप अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास भी करेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना नुकसान ही करेंगे। इसलिए सचेत रहें। बैंक अथवा निवेश संबंधी कार्यों में कुछ गलतियां होने से मन में झुंझलाहट रहेगी। बेहतर होगा कि इनसे संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य ले।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परंतु कार्य क्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास भी करना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल द्वारा तरक्की होगी। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें।
लव- घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
धनु – पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो आज हल हो सकता है। घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। इस समय सबसे महत्वपूर्ण यह ध्यान रखने की जरूरत है, कि जल्दबाजी में किसी भी काम को अंजाम ना दें।
व्यवसाय- व्यवसाय बिजनेस में कोई निवेश करने की योजना है, तो तुरंत उस पर काम करें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगी। अपने कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने से उनका कार्यों के प्रति उचित समर्पण बना रहेगा।
लव- महत्वपूर्ण कामों में जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद जरूर लें। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। तथा इलाज के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7
मकर – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें, जिससे कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून भी रहेगा। मानसिक सुकून बनाये रखने के लिए कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी समय लगाएं। अपनी किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों में घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे। आलस और सुस्ती आपके लिए रुकावटों का कारण बनेगी। दूसरों के मामलों में बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही हस्तक्षेप करें। वरना कोई मुसीबत आपके लिए ही खड़ी हो सकती हैं।
व्यवसाय- व्यापार में कार्य की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण अवसर बनेंगे। फोन पर कोई महत्वपूर्ण वार्ता आपके लिए लाभदायक रहेगी। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें और अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही कोई उपलब्धि हासिल करेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातें अशांति फैला सकती हैं। मामलों को ज्यादा तूल ना देना उचित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहे। काम के साथ-साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए मन मुताबिक गतिविधियों में अधिकतम समय व्यतीत होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई योजना सफल होने की उम्मीद है जिससे राहत मिलेगी। जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में भी प्रगति आएगी। स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। इसलिए वार्तालाप करते समय अनुचित अथवा कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। फालतू खर्चा करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। कोई लक्ष्य या उपलब्धि हासिल होने से राहत मिलेगी। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। परंतु अपरिचित लोगों से कोई भी व्यवसायिक डील करते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- आज मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी हासिल हो सकती है कि जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी की कोई नकारात्मक बात आपको आहत करेगी। अपना मनोबल बनाकर रखें। किसी खास गतिविधि को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। घर के किसी सदस्य की सेहत की देखभाल में आपका कोई कार्य अधूरा भी रह सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। इस समय तरक्की के भी उचित योग बने हुए हैं। ऑफिशियल मीटिंग में दूसरों की बातों में दखलअंदाजी करने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- किसी मित्र से मुलाकात होने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। परिवार में भी सुखद और खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे। गरिष्ठ तथा तली-भुनी चीजों का कम से कम सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3


