
नौरोजाबाद उमरिया
उमरिया जिले के नौरोजाबाद में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान वार्ड नंबर 01 से लेकर 15 वार्डों मैं शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है यह अभियान 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया जाना है
जिसमें सभी हितग्राही इस अभियान से जुड़कर कई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं
जैसा कि आज दिनांक 26 सितंबर को नगर नौरोजाबाद के वार्ड नंबर 8 में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर लगाया गया ताकि वार्ड का एक भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित ना हो सके सभी व्यक्ति को इस अभियान के तहत लाभ मिल सके वही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में निरीक्षण करने पहुंचे मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी एवं उनके कार्यकर्ता शिविर में पहुंचकर सभी कर्मचारियों से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर आए हुए लोगों का जायजा लिया और कर्मचारियों को यह भी कहा कि कोई भी वार्ड का एक बच्चा भी इस योजना से वंचित ना रहे शिविर के माध्यम से जितनी भी योजनाएं दी जा रही हैं सभी व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उठाने दिया जाए

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी,मंडल उपाध्यक्ष रमेश सोनी,मंडल महामंत्री सुशील कोल,वार्ड नंबर 8 पार्षद सावित्री साकेस, लक्ष्मण साकेस,राजकुमार तिवारी, विनोद कोल एवं नगर परिषद नौरोजाबाद के कर्मचारी उपस्थित रहे
संवाददाता शम्मी खान नियाजी



