pub-1657030687483830

बम की तरह ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका मेंटेनेंस कर रहा कर्मचारी झुलसा

Posted on

August 28, 2022

by india Khabar 24

भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल। के एक बिजली सब स्टेशन में लगी ME (मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट) में जोरदार ब्लास्ट हो गया। मशीन किसी बम की तरह फटी और उसमें से भीषण आग भी निकली। हादसे में मशीन से निकले गर्म तेल की वजह से JE महेंद्र सिंह झुलस गए। उनका चेहरा और सीना बुरी तरह से जल गया। हादसा तब हुआ, जब जेई और अन्य कर्मचारी यहां लगे ME में सुधार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उसमें अचानक विस्फोट हो गया। मशीन में तेल भरा हुआ था। धमाके के कारण पूरा तेल नीचे काम कर रहे जूनियर इंजीनियर सिंह पर गिर गया। उन्हें गंभीर हालत राजधानी के निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। कुछ अन्य कर्मचारी भी मामूली रूप से झुलस गए। नीचे खड़े थे जूनियर इंजीनियर, बाकी कर्मचारी बचे गोविंदपुरा में एमडी ऑफिस के पीछे डाटा सेंटर है। यहां स्थित सब स्टेशन पर मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट लगा है। यह एक तरह से टैपिंग पॉइंट है। जहां पर बिजली की यूनिट की खपत आकलन किया जाता है। ये घरों में लगने वाले मीटर जैसे ही काम करता है। जेई सिंह की डयूटी शुक्रवार बम की तरह ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका, मेंटेनेंस कर रहा कर्मचारी झुलसाकाम करता है। जेई सिंह की ड्यूटी शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक थी। जेई समेत सात-आठ कर्मचारियों की टीम वहां ME को ठीक कर रही थी काम पूरा करने के बाद जैसे ही मशीन को चालू किया गया, उसमें ब्लास्ट हो गया। जेई सिंह नीचे ही खड़े थे, इसलिए उनके शरीर पर तेल चला गया और वे झुलस गए। अन्य कर्मचारी दूर थे, इसलिए वे बच गए। कुछ को तेल के मामूली छींटे लगे।कर्मचारियों ने बताया कि मशीन बम की तरह फटी। तेज धमाका हुआ। इससे हम सहम गए। मौके पर खासी भीड़ भी लग गई। जेई सिंह को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनकी हालत अब थोड़ी ठीक बताई जा रही है हादसे में झुलसे जेई को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मदद की मांग की।

Posted on

August 28, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top