pub-1657030687483830

एक झटके में ताश के पत्तों की तरह बिखरी 4 मंजिला इमारत, बाल-बाल बचे आस-पास खड़े लोग, देखें

Posted on

August 20, 2022

by india Khabar 24

मुंबई महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बोरीवली वेस्ट के साईंबाबा नगर में एक 4 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. गनीमत रही कि इमारत खाली थी और हादसे में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है. अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मी पता लगा रहे हैं कि कोई मलबे में फंसा हुआ तो नहीं है.

अधिकारियों ने बताया, बोरीवली पश्चिम के साईंबाबा नगर में साईंबाबा मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ढह गई. मुंबई दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि इमारत को खस्ताहाल घोषित कर खाली करा लिया गया था.

Posted on

August 20, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top