
रीवा मध्यप्रदेश
.रीवा :- इस वक्त की बड़ी खबर रीवा जिले से आ रही है जहां पर सेमरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यस.पी.मिश्रा को रीवा जिले के विधायक के.पी. त्रिपाठी के समर्थकों के द्वारा द्वारा जमकर पीटा गया और ना ही सिर्फ जनपद सीई
ओ के साथ मारपीट की गई बल्कि उन्हें आरोपियों के द्वारा मार-मार कर अधमरा कर दिया गया और फिर कचरे के डिब्बे में उन्हें मरा हुआ समझकर फेंक कर भाग गए बताते चलें कि एसपी मिश्रा जनपद पंचायत सेमरिया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं.और वो एक मीटिंग में से वापस आ रहे थे जहां पर विधायक समर्थकों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी
BIG NEWS: MP में तहसीलदार और पटवारी लापता, बीती रात घर से कार में बैठकर पार्टी करने निकले थे, अब तक नहीं मिला कोई सुराग
इससे पहले ही सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रही है जिसमें की विधायक के पी त्रिपाठी एवं जनपद सीईओ एस के मिश्रा के बीच तीखी नोकझोंक सुनाई पड़ रही है इसमें विधायक के पी त्रिपाठी जनपद सीईओ को साला शब्द का प्रयोग कर रहे हैं तो वहीं जनपद सीईओ भी यह सुनकर के एक्शन में आ जाते हैं और विधायक को खूब खरी-खोटी सुना देते हैं. ठीक है इसके बाद ही जनपद सीईओ पर हमला हुआ है.
जनपद सीईओ के ऊपर हमला की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित जिले के पुलिस हरकत में आ जाती है एवं जनपद सीईओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी पहुंच चुका है सीईओ संघर के अधिकारियों के बीच के सूत्र से जानकारी मिली है कि कर्मचारी संघ ने लामबंद होने की भी तैयारी शुरू कर दी है अगर कार्यवाही नहीं होती है तो
