
बेहरचुवां कोरबा
बेहरचुवां कोरबा / आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहरचुवां विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरचुवां बालक प्राथमिक शाला स्कूल प्रांगण में समस्त जनप्रतिनिधि और गांव के सभी प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने एक साथ मिलकर ग्राम पंचायत बेहरचुवां बालक प्राथमिक शाला स्कूल पर ध्वजारोहण किया, आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में सभी लोग बड़े ही उत्सुकता के साथ रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शामिल हुए , स्कूल प्रांगण में आजादी के इस 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत बेहरचुवां के स्कूल बालक प्राथमिक शाला में कमला मैडम के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गीत के साथ तिरंगे को सलामी दी गई, स्कूल के स्टाफ कावित्री राठिया, कमला मैडम, राठौर सर, एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास, संभागीय ब्यूरो चीफ अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट



