pub-1657030687483830

संजय सरोवर बांध भीमगढ़ के डूब क्षेत्र छपारा में बिजली व्यवस्था में मनमानी!

Posted on

July 1, 2022

by india Khabar 24

सिवनी म.प्र.

विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर, मध्य प्रदेश शासकीय त्रतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने गंभीर आरोप लगाए हैं, इस मामले की शिकायत बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेंद्र दुबे और उमेश शर्मा ने बताया कि छपारा में पदस्थ सहायक अभियंता द्वारा मनमानी की जा रही है, बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर बिना परीक्षण के लगवाए गए हैं, जहां-जहां पोल लगे हैं वे या तो गिर चुके हैं या फिर झुक गए हैं इसके बाद भी किसी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई सहायक अभियंता कार्यालय में लगा वाहन एमपी 22 जी 4342 सहायक यंत्री के निजी वेबसाइट कार्य से आए दिन मंडला इंदौर जाते रहते है, अधिकारी कंपनी के कार्य को तवज्जो ना देकर निजी व्यवसाय में संलग्न रहते हैं छपारा में पदस्थ मैदानी लाइन अमले को सुरक्षा संसाधन किट नहीं दी जाती, यही वजह के कारण कई कर्मचारी बिजली करंट की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, हाल ही में सादक सिवनी के पास लाइनमैन घायल हुआ था, मैदानी कर्मचारियों को सुरक्षा सुविधाओं से वंचित रखा जाता है उन से बिना बचाओ संसाधन के कार्य कराए जाते हैं, संजय सरोवर परियोजना के भराव क्षेत्र ग्राम झिलमिली खुर्सीपार में बिना जांच परीक्षण के, ट्रांसफार्मर एवं विद्युत पोल, स्थापित कर दिए गए हैं, जो कि बांध भरते ही 3 3 फीट पानी में डूब जाते हैं, जहां पर कर्मचारी पानी में कार्य करने में मजबूर होते हैं, संघ के योगेंद्र दुबे उमेश शर्मा,मुकेश जी, मनोज खन्ना, डॉक्टर संदीप नेमा, महेश सोनी, अरविंद राजपूत, अटल उपाध्याय, मिर्जा मसूर वेग,नरेंद्र दुबे, नरेंद्र सेन सहित सभी ने कहा कि कार्रवाई नहीं की गई तो शक्ति भवन का घेराव किया जाएगा!

सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!

Posted on

July 1, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top