
राशिफल
आज 14 जून, मंगलवार ज्येष्ठा शुक्ल पक्ष इस नक्षत्र के स्वामी बुध हैं.राहुकाल दोपहर 3 बजकर 50 मिनट से शाम: 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा आज साध्य और शुभ योग बनने से वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन संबंधी खबर मिल सकती है। इनकम भी बढ़ेगी। निवेश के लिए कर्क राशि वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को अधिकारियों की भी मदद मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलेगी।मिथुन राशि वाले लोगों को ऑफिस में दस्तावेजों से जुड़ी किसी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को भी संभलकर रहना होगा। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों और दोस्तों के साथ संपर्क मजबूत करें। आपके लिए फायदेमंद हालात बनेंगे। लोग आपके गतिविधियों और व्यवहार से प्रभावित भी होंगे। घर के सुख सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी समय अच्छा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से कोई भी डील करते समय उसके बारे में अच्छी तरह छानबीन अवश्य करवा लें। कोई व्यक्ति जलन की भावना से आप के बारे में कुछ अफवाह फैला सकता हैं। जिसका प्रभाव आप के मान सम्मान पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी। साथ ही मार्केट में स्थितियां भी सामान्य ही रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर और ध्यान देने की जरुरत है।
लव- वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का आपके स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आपका बोलचाल का लहजा आपके आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में बहुत सफलता देगा।
नेगेटिव- कभी कभी अपने बारे में ही अधिक सोचना और कुछ स्वार्थ पर आने की वजह से कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। अगर इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग किया जाए तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
व्यवसाय- आज बिजनेस में इनकम अच्छी रहेगी साथ ही रुका हुआ पैसा भी वसूल होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट के कामों में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन संबंधी कोई खबर मिल सकती है।
लव- घर में मेहमानों के आने से चहल पहल व खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात भी पुरानी यादें ताजा करवाएगी।
स्वास्थ्य- जिन लोगों को डायबिटीज तथा बीपी की समस्या है। वह लापरवाही ना बरतें अपनी दिनचर्या को सीमित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों की खुशी प्राथमिकता पर रहेगी और सुख सुविधाओं व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। खर्चा अधिक रहेगा। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में भी कुछ योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होंगी।
नेगेटिव- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल व सेवा अति आवश्यक है। अपने मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहने के कारण उन्हें नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। वास्तु के नियमों का भी पालन करें। वैसे मेहनत के मुतबिक नतीजे मिलेंगे। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज संभालने में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर घर तथा व्यवसाय सभी की जिम्मेवारी आपके ऊपर रहेगी। और आप इन्हें बखूबी निभाएंगे।
स्वास्थ्य- आपके व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अब पढ़ाई में केंद्रित होता जा रहा है।
नेगेटिव- बहुत अधिक व्यावहारिक हो जाना संबंधों में खटास ला सकता है। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना उत्पन्न होने से आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए अपने स्वभाव मे सहजता बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्रोथ के लिए प्लानिंग होगी। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह आपको उपलब्धियां दिलवाने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्चाधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच में खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। परंतु यही नोकझोंक बाद में आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत भी करेगी। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- गर्मी व उमस की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला-भुना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी बेचने संबंधित योजना चल रही है तो उस पर ध्यान दें। किसी अनजान इंसान से अचानक मुलाकात बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें।
नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी मामले के दस्तावेज व पेपर्स को संभालकर रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान का कारण बनेगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने में हिचक ना करें।
व्यवसाय- उधार दिए हुए पेमेंट का तकाजा करने का अनुकूल समय है। आज सभी व्यवसायिक काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। इसलिए अपनी पूरी मेहनत व ध्यान अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस का वातावरण तनाव मुक्त रहेगा।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशियां भरा वातावरण रहेगा। विवाह संबंधी तैयारियों की योजना भी बनेगी।
स्वास्थ्य- इतनी भागदौड़ की वजह से थकान व कमजोरी महसूस हो सकती हैं। उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- मीडिया अथवा मित्रों द्वारा कई नई जानकारियां मिलेंगी। लेकिन इनका इस्तेमाल करना आपकी क्षमता पर आधारित है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- अपनी सोच को सकारात्मक रखें क्योंकि कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखकर ही अपने कार्य संबंधी रणनीति तैयार करें। दूरदराज के कुछ क्षेत्रों से व्यवसायिक गतियां दोबारा शुरू हो सकती हैं। इसलिए इन कार्यों पर अपना ध्यान फोकस रखें। ऑफिस में हिसाब-किताब में गड़बड़ हो सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होंगे।
स्वास्थ्य- लापरवाही ना करें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 9
तुला – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखने का उचित समय है। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर दोस्तों से अच्छी सलाह और मदद मिलेगी। आपका तनाव भी दूर होगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत संगति और आदतों से दूरी बनाए। अन्यथा इसका असर आपके कैरियर पर पड़ सकता है। कभी-कभी अत्यधिक काम के बोझ के वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। थोड़ा धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बनी हैं उन पर पूरा ध्यान दें। ये बदलाव आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। नौकरीपेशा लोगों का किसी अधिकारी से उलझना नुकसान दे सकता है।
लव- घर का माहौल सुखमय रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता पारिवारिक माहौल को खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी के जुड़े किसी भी मामले में सफलता प्राप्त होगी। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को संपन्न करने में जुट जाएंगे।
नेगेटिव- अपने गुस्से पर काबू रखें तथा संबंधों में खटास ना आने दे। कभी-कभी आपका आक्रामक स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। तथा कुछ संबंध भी खराब हो जाते हैं। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक अधिक सफलता प्राप्त होगी। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं।
लव- जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर की किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाए रखना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत करना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का उत्तम साधन है। प्रॉपर्टी या वाहन के खरीद-फरोख्त की कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद रहेगी।
नेगेटिव- कहीं भी हस्ताक्षर या पेपर संबंधी कोई भी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। आपकी जरा सी लापरवाही बहुत अधिक नुकसान का कारण भी बन सकती है। आर्थिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी।
व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। क्योंकि छोटी सी गलती ज्यादा गलतफहमियां पैदा कर सकती हैं। अनुभवी लोगों की सलाह पर चलना फायदेमंद साबित होगा।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी आनंदित होंगे। किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- संतान के करियर संबंधी किसी विफलता के कारण मन खिन्न रहेगा। इस समय बच्चे का आत्म बल बनाकर रखना अत्यंत जरूरी है। इसका असर आपके व्यक्तिगत कार्यों पर भी पड़ेगा। इसलिए आपका स्ट्रांग बन के रहना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी पोस्ट से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी तथा परिवार में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक लोगो का आपस में सामंजस्य बना कर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजर अंदाज ना करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- हर काम को प्रैक्टिकली पूरा करने की कोशिश करें। ज्यादा भावुकता और उदारता रखने से लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाएं। वरना किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु टेंशन लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही फोकस रहे और कोई भी नया निर्णय आज ना लें। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। इसलिए आज कोई भी नया निर्णय ना ले। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। जो आपस में ही बैठकर सुलझाने से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम तथा प्राणायाम में भी समय दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। संबंधियों तथा पड़ोसियों के साथ मधुरता भरे संबंध रहेंगे। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आपके बनते कार्यों में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में ये समय धैर्य रखने का है। इस समय मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति बन रही है। इस दौरान अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने जैसी योजना पर विचार करें। ये बदलाव भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों प्रथा जीवनसाथी का परिवार की देखभाल के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपने अंदर ऊर्जा व आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक 6



