
जबलपुर मध्यप्रदेश
भोपाल।जबलपुर जिले के पनागर विधानसभा के विगत चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर 42000 वोट प्राप्त करने वाले भारत सिंह यादव की पत्नी श्रीमती प्रभा यादव ने आज कमलनाथ जी के बंगले पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए उनसे सच्चाई के हित में काम करने का संदेश दिया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देश बचाने की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बेरोजगार प्रदेश बना दिया है।मंहगी बिजली,मंहगे तेल से जनता का जीवन दूभर कर दिया है।
इस अवसर पर भारत यादव, प्रभा यादव सहित पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया तरुण भनोट , सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र यादव एवं सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।श्रीमती यादव ने अपने 5 हजार समर्थकों की सूची कमलनाथ को सौंपी।
Views: 55



