
राशिफल
आज 10 जून, शुक्रवार ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष दशमी 07:25 am तक फिर एकादशी, नक्षत्र चित्रा, सूर्य वृष राशि पर और चन्द्रमा कन्या राशि के कारण आज ग्रह-नक्षत्र वरियान नाम का शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज कन्या और तुला राशि वालों को उपलब्धियां मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। वहीं, अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक समस्या हल करने में आप का विशेष योगदान रहेगा। आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- घर की सुख सुविधाओं संबंधी जरूरतों का ध्यान रखें। इससे घर का माहौल उचित बना रहेगा। आज पड़ोसी के साथ किसी लेकर बहस हो सकती हैं। इसलिए अत्यधिक क्रोध करने से बचें। तथा व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर ही रखना बेहतर है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप पर ज्यादा जिम्मेदारियां रहेंगी। लेकिन काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय तनाव लेने की बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस कंपटीशन के माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- घरेलू आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या अन्य किसी गतिविधि से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। आप राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें।
नेगेटिव- किसी भी तरह का रिस्क लेने अथवा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्योंकि इस समय परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी बन रही हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।किसी के साथ व्यर्थ के वाद विवाद में भी ना पड़े।
व्यवसाय- व्यवसायिक कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वह लोग कार्यों को मन लगाकर भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में इस समय सूझबूझ का समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे।आय के स्त्रोतों में भी इजाफा होगा।
लव- आपकी मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में परिणीत होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा उचित खानपान आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- फाइनेंस से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें। घर में अचानक ही मेहमानों के आगमन से आपके कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। दोस्तों के साथ व्यर्थ घूमने फिरने में समय बर्बाद ना करें।
व्यवसाय- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहे। क्योंकि इस तरह से लापरवाही आप को नुकसान दे सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बना कर रखना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत करने की वजह से सर्वाइकल तथा कंधों में दर्द उठ सकता है। कुछ समय व्यायाम और आराम में भी व्यतीत करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- कोई भी खरीदारी अथवा खर्चा करते समय अपने बजट का ध्यान रखने से आप मुश्किलों से बच जाएंगे। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तु विद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी या धन संबंधी लेनदेन के चक्कर में किसी नजदीकी रिश्तेदार अथवा भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कोई कीमती वस्तु के ना मिलने से भी मन परेशान रहेगा। परंतु किसी के ऊपर शक वगैरह कर के संबंधों को खराब ना करें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में उचित समय देने की जरूरत है। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है।
लव- कुछ समय घर परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। घर के वातावरण को संतुलित तथा खुशनुमा बनाकर रखने में आपका सहयोग आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। बाहर के खाने पीने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण इंसान या राजनीतिज्ञ से मुलाकात का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशवरा होगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाकर रखें।अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने के कारण कुछ नजदीकी रिश्ते नजरअंदाज हो सकते हैं। इसलिए अपने संबंधों को खराब होने से बचाना भी आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आंतरिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। कोई बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ विघ्न डाल सकता है। नौकरी में अपनी फाइलों और पेपर्स को व्यवस्थित करने में ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- इस समय ग्रह नक्षत्र आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होगी। किसी भी कार्य को गंभीरता से विचार-विमर्श करके उस पर कार्य करें, आपको अवश्य ही लाभ होगा।
नेगेटिव- समय आत्म मनन में भी जरूर लगाएं इससे आप में सही-गलत की समझ आएगी। कभी-कभी आपका गुस्सा तथा जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानियां खड़ी कर देता है, तथा दूसरों के साथ संबंधों में भी खटास आ जाती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां निर्विघ्न चलती रहेंगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। आलस के कारण काम न टालें, बल्कि कार्यों को समय अनुसार पूर्ण करने की कोशिश करें।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना बिल्कुल उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
तुला – पॉजिटिव- संतान पक्ष को कोई उपलब्धि हासिल होने से सुकून और राहत मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ खराब संबंधों को सुधारने में आप की विशेष भूमिका रहेगी। और इसमें आप कामयाब भी होंगे। इंजॉय करने के लिए परिवार के साथ कोई घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपकी ही मान सम्मान में कमी आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। इस समय अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपके प्रति कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है।
लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से परिवारिक जिम्मेवारी भी निभानी पड़ेगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु पारिवारिक लोगों के स्वास्थ्य देखभाल में आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली रंग- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- आपका अपने तथा पारिवारिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा इस स्वभाव वजह से आपको अपने काम के उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा मानसिक सुकून भी बना रहेगा। कहीं से ही कोई रुकी पेमेंट भी मिल सकती है।
नेगेटिव- युवाओं तथा विद्यार्थियों को अनुशासित तथा मर्यादित दिनचर्या बना कर रखना अति आवश्यक है। लापरवाही की वजह से यह लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण चीजो तथा दस्तावेजों का संभाल स्वयं करें, दूसरों पर निर्भर ना रहे।
व्यवसाय- इस समय ग्रह गोचर कुछ नुकसानदायक परिस्थितियों की सूचना दे रहा है। इसलिए व्यावसायिक कार्यों में अगर कुछ नई गतिविधि शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले उसके संदर्भ में उचित जांच पड़ताल अवश्य करें। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम हल्का होने से सुकून तथा राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बदनामी मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- कामों में व्यवधान आने से तनाव तथा अवसाद जैसी स्थिति रहेगी। इसका उचित इलाज योगा और मेडिटेशन है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने पर बहुत ही आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे।आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत होगा। तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ परेशानियां और चुनौतियां बनी रहेंगे। इस समय नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। तथा पुनः अपने लक्ष्य को हासिल करने में लग जाए। अभिभावकों को अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों की मदद से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को जॉब से संबंधित महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से व्यवस्था बिगड़ सकती हैं। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों में ना पड़े।
स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से गला खराब जा सकता है। जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
मकर – पॉजिटिव- किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। निश्चित ही आपके लिए लाभदायक रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों का हल मिलेगा। जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे।
नेगेटिव- इनकम टैक्स संबंधी कोई झंझट खड़ा हो सकता है। अपने पेपर वर्क को एकदम व्यवस्थित रखें। अपनी व्यक्तिगत परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर ना पड़ने दें। तथा किसी को उधार पैसा देने से भी परहेज करें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए गंभीरता के साथ अपने कामों को अंजाम दें। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लव- घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। बेहतर होगा कि किसी भी नकारात्मक बात को ज्यादा तूल ना दें। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- गैस तथा एसिडिटी की समस्या रहेगी। लीवर संबंधी अपनी जांच अवश्य करवा लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में परिवर्तन व अनुशासन लाए। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहे और आशावादी बने रहे।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की प्रणाली में बदलाव लाएं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व सहयोग का भी अवश्य अनुसरण करें।
व्यवसाय- यह समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। आपको उचित सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।
लव- अपने कार्यों में जीवन साथी की सलाह अवश्य ले, मुझे आप का मनोबल बढ़ेगा। तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तथा अपने खानपान संबंधी आदतों को सुव्यवस्थित बनाकर रखना भी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त अथवा स्थान परिवर्तन संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी। इसलिए प्रयासरत रहे।
नेगेटिव- बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी ना आने दे। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करे। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
व्यवसाय- दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनके द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल हो सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करना सुकून देगा।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
