pub-1657030687483830

भोपाल में हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 आरोपी गिरफ्तार, 93 लाख का मशरूका जब्त

Posted on

November 16, 2026

by india Khabar 24


भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी फ्लैट में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लग्जरी कारें, महंगे मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 92.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर फ्लैट में दी दबिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 और 16 नवंबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शाहपुरा स्थित गौरव ग्रीन गार्डन के सामने बने इंडेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर C-02 में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने सर्च वारंट हासिल किया और फ्लैट पर घेराबंदी कर छापा मारा। अंदर कई लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।
लग्जरी कारें और लाखों के मोबाइल बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में कीमती सामान मिला। जब्त किए गए मशरूके का विवरण इस प्रकार है:
    • नकदी: 94 हजार 690 रुपये नकद।
    • वाहन: लगभग 80 लाख रुपये कीमत की 8 लग्जरी चार पहिया गाड़ियां।
    • इलेक्ट्रॉनिक सामान: करीब 12 लाख रुपये मूल्य के 20 मोबाइल फोन।
    • अन्य सामग्री: 52 ताश के पत्ते।

मामला दर्ज कर जांच शुरू
पुलिस ने सभी 15 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह फ्लैट किसके नाम पर है और इस गिरोह के तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।

Posted on

November 16, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top