जबलपुर (प्र)। केरल के पलक्कड़ जिले में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय कलरीपयट्टू प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर, बरगी हिल्स (जबलपुर) के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय के 9 खिलाड़ियों ने 7 रजत (सिल्वर) और 2 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सारस बर्मन, श्रेयांश यादव, वैभव श्रीवास, राम चौधरी, सानिया बर्मन, कशिश पटेल और सौम्या मिश्रा शामिल हैं। वहीं, गायत्री काछी और दामिनी चौधरी ने कड़े मुकाबले में कांस्य पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ियों की इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के व्यवस्थापक अध्यक्ष लोकराम कोरी, कोषाध्यक्ष चैतराम चौधरी तथा प्रधानाचार्य पुष्पलता पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। टीम की इस सफलता में मध्यप्रदेश टीम के कोच अंकित कुमार विश्वकर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक बब्लेश चौबे एवं सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन व सराहनीय योगदान रहा।
Views: 20





