pub-1657030687483830

शहडोल: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खैर की लकड़ियों और कटर मशीन के साथ एक आरोपी धराया

Posted on

October 31, 2026

by india Khabar 24

शहडोल—मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोरतरा में छापेमारी कर भारी मात्रा में खैर प्रजाति की अवैध लकड़ियां और पेड़ काटने के उपकरण जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई वन संरक्षक (CCF) वन वृत्त शहडोल श्री महेन्द्र प्रताप सिंह (IFS) के निर्देशन, वनमण्डलाधिकारी (DFO) दक्षिण शहडोल  श्रद्धा पन्द्रे (IFS) एवं उप वनमण्डलाधिकारी (SDO) सोहागपुर  संतोष कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में की गई।

बाड़ी में छिपाकर रखा था खैर की लकड़ियों का जखीरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर द्वारा सर्च वारंट क्रमांक-09 जारी किया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्राम गोरतरा निवासी जय विश्वकर्मा (पिता बग्घू विश्वकर्मा) के घर और बाड़ी की सघन तलाशी ली। सर्चिंग के दौरान आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित खैर प्रजाति की लकड़ियों का अवैध भण्डारण पाया गया।

70 नग कीमती लकड़ी और कटर मशीन जब्त

मौके पर मौजूद वन अमले ने जब लकड़ियों की पैमाईश (माप) की, तो अलग-अलग साइज के कुल 70 नग खैर के लट्ठे बरामद हुए, जिसका कुल पैमाना 05 घन मीटर आंका गया है। इसके साथ ही मौके से लकड़ी काटने में इस्तेमाल होने वाली 01 नग पेट्रोल चलित चैन सॉ मशीन (चैन कटर), 02 नग कुल्हाड़ी और 01 नग इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जप्त किया गया है।

मामला दर्ज, डिपो भेजी गई सामग्री

वन विभाग ने नियमानुसार कर्यवाही करते हुये आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक/33/02 दिनांक 29.10.2026 पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जप्त की गई समस्त लकड़ियों और सामग्रियों को सुरक्षा के लिहाज से काष्ठागार नरसरहा डिपो शहडोल में लाकर जमा करा दिया गया है।

कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका

इस सफल और बड़ी कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी (Ranger) शहडोल  विनायक कुमार गौतम, परिक्षेत्र सहायक शहडोल  मथुरा सिंह मार्को, परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर  राकेश द्विवेदी, बीटगार्ड कंचनपुर  विवेक यादव, बीटगार्ड जमुई  सुरेश कुमार बैगा, बीटगार्ड शाहपुर  मयंक कुमार अग्निहोत्री, बीटप्रभारी अंतरा  अविनाश सिंह, बीटगार्ड जोधपुर  रामकिशोर बैगा सहित सुरक्षा श्रमिकों एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

 

Posted on

October 31, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top