pub-1657030687483830

सरकार और जनता के बीच संवाद की कड़ी हैं पत्रकार – उप मुख्यमंत्री

Posted on

February 26, 2024

by india Khabar 24

रीवा ईको पार्क में रीवा और शहडोल संभाग का पत्रकार सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न

शहडोल /रीवा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन ईको पार्क रीवा में आयोजित किया। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है। पत्रकार भाई अनेक कठिनाईयों का सामना करते हुए जनता की आवाज बुलंद करते हैं। सरकार और जनता के बीच पत्रकार ही संवाद की कड़ी हैं। सरकार और प्रशासन को कमियाँ बताकर पत्रकार उस कमी को दूर करने का माध्यम बनते हैं। लोकतंत्र को वरदान बनाने का सपना पत्रकारिता ने ही पूरा किया है। इसीलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में पत्रकार भवन बनाने तथा पत्रकारों के आवासीय भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हांकन के प्रयास किए गए हैं। यदि जमीन उपलब्ध हो तो पत्रकार भवन का निर्माण शीघ्र करा दिया जाएगा। जमीन आवंटन की प्रक्रिया लंबी है इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। पत्रकार कल्याण के संबंध में जो मांगे रखी गई हैं उन पर भी समुचित कार्यवाही की जाएगी। समारोह में संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि रीवा में पत्रकार भवन की बहुत आवश्यकता है। शासन ने 2014 में पत्रकारों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से विवेचना के निर्देश दिए थे। इसका पालन कराया जाए। द्वेष वश पत्रकारों के विरूद्ध दर्ज प्रकरण समाप्त किए जाएं। शहडोल संभागीय इकाई के अध्यक्ष राहुल सिंह राणा ने अपने उद्बोधन में कहा की कोई भी सम्मेलन हमें न केवल आपसी मेल मिलाप का अवसर देता है बल्कि पत्रकारिता में आ रही कठिनाइयों और अपनी पीड़ा व्यक्त करने का मंच भी प्रदान करता है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि पत्रकारिता में अब हर रोज़ नई चुनौती रहती है। जमीनी स्तर पर पत्रकारिता कर रहे साथियों को मामले मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अधिकारी मीडिया को सिर्फ़ अपने प्रचार प्रसार का माध्यम समझने लगे हैं। ऐसा लगता है कि विधायिका अब मीडिया को अपने नियंत्रण में करना चाहती है। ऐसे में अब केवल ज्ञापन देने और सोशल मीडिया पर ट्वीट करने से समस्या हल नहीं होगी, बल्कि मज़बूती से पत्रकारों के विरुद्ध हो रही कार्रवाईयों का विरोध करना होगा, वरना आने वाला समय और भी ख़राब होगा। सबसे ज़्यादा ज़िला संवाददाताओं को निशाना बनाया जा रहा है, क्यूँकि वह समाचारपत्रों और टीवी चैनल के लिए ख़बर का एक महत्वपूर्ण ज़रिया होते हैं। कुल मिलाकर यदि पत्रकारों पर कार्रवाई का सिलसिला नहीं रुका तो लोकतंत्र को बड़ा नुक़सान होगा। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू ने इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए शलभ भदौरिया को श्री कृष्‍ण की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके पास आज कई जिम्‍मेदारियॉं है। सरकार पर लगाम तो लगाना ही है, अपने पत्रकार साथियों को उत्‍पीड़न से बचाते हुए सम्‍मान दिलाना है। इन्‍होने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों मे प्रजातंत्र की रक्षा केवल आपके ही समाज की बदौलत है। वरना प्रजातंत्र खतरे के बीच कई बार झूलता दिखने लगता है। इन्‍होंने आयोजको को बधाई देते हुए सलाह दी कि नए पत्रकारों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन होना चाहिए ताकि नई प्रतिभाऍं भी प्रिंट और इलेक्‍ट्रानिक मीडिया मे रीवा का नाम रोशन कर सके। समारोह में प्रदेश के कार्यकारी अध्‍यक्ष मोहम्मद अली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कई बार पत्रकारों को प्रताडित करने का कुप्रयास किया गया, जिसमें म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुरजोर विरोध किया तथा अंत में मजबूरन सरकार को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी हुई। इस दौरान प्रदेश अध्‍यक्ष शलभ भदौरिया ने प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल का साल श्री फल से सम्‍मान किया तथा आगामी 31 मार्च व 1अप्रैल को छतरपुर मे आयोजित होने वाले प्रान्‍तीय अधिवेशन एवं प्रदेश स्‍तरीय सम्‍मेलन में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान प्रदेश अध्‍यक्ष श्री भदौरिया ने संगठन की ओर से क्रिकेटर सौम्य पाण्डेय, गायिका मान्या पाण्डेय तथा श्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न जिलों के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उक्‍त कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष अनिल त्रिपाठी ने अपनी बात रखते हुए उपमुख्‍यमंत्री के समक्ष पत्रकारो के आवास आवंटन का मामला रखा । कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष उपेन्‍द्र गौतम मुरैना, प्रदेश के संगठन महासचिव सुनील त्रिपाठी, सिंगरौली के अमित द्विवेदी, प्रदेश सचिव मेंहदी हशन, प्रान्तीय संयुक्त सचिव सुमिता शर्मा, नीरज प्रताप सिंह, छतरपुर के अध्‍यक्ष श्‍याम खरे, प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्‍य लल्‍लू महाराज, शहडोल संभाग के अध्‍यक्ष राहुल सिंह राणा, शहडोल, महासचिव कृष्णा तिवारी, जिला अध्‍यक्ष गजेन्‍द्र सिंह परिहार, सतना जिला अध्‍यक्ष वरूण शर्मा, महासचिव मुकेश मिश्रा, रीवा कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, सिंगरौली जिला अध्‍यक्ष धीरेन्‍द्र धर द्विवेेेदी, सीधी जिला अध्‍यक्ष अमित सिंह, अनुपपूर से कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उमरिया जिला अध्‍यक्ष चंद्रकांत दूबे, मैहर से मनोज मिश्रा, रमाकांत शर्मा, मऊगंज अध्‍यक्ष राजू सिंह सेंगर, महासचिव राजेन्‍द्र पयासी, टी.एन. मिश्रा, सुखवंत शर्मा, गुढ़ से अनन्‍त गुप्‍ता, मनगंवा से दिलीप गुप्‍ता, सज्‍जनपुर से मनोज गुप्‍ता, अजय पाल, सोनु खान, सचिव फरीद खान, नगर अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा के साथ जयसिंहनगर ब्लाक से अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, समाजसेवी गुरमीत सिंह मंगू ने रीवा और शहडोल संभाग के पत्रकारो को साल श्रीफल तथा स्‍मृृति चिन्‍ह प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा आग्रह किया कि स्‍वस्‍थ पत्रकारिता की परंपरा को वे आगे बढ़ाएगे। कार्यक्रम का संचालन संभागीय महासचिव आदित्य सिंह तथा सभी का स्वागत व आभार जिला महासचिव प्रकाश तोमर ने व्यक्त किए तथा इस अवसर पर रीवा एवं शहडोल संभाग के सैकड़ो पत्रकार साथीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

February 26, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top