सवेरे शाम की जा रही लंबोदर महाराज की आरती

प्रतिदिन हो रहा कार्यक्रमों का आयोजन
लालबर्रा/ बालाघाट।
हिंदू धर्मावलंबियों के प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश का 10 दिवसीय पर्व नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसके चलते पंचमी के दिन शनिवार की रात में समीपस्थ ग्राम अमोली में महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला युवती भक्तजन घरों से आरती लेकर गणेश पंडाल पहुंचे और आरती में शामिल हुए, वहीं महाप्रसादी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष सुभाष मानेश्वर, सचिव सचिन कुर्वे, कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, उपाध्यक्ष बालकरण पंचेश्वर, मुकेश अवधिया, चंद्रकुमार बसेने, विजय रजक, बस्ताराम मात्रे ,अनिल पंचेश्वर ,दिलीप पंचेश्वर, वीरेंद्र पंचेश्वर ,आशुतोष सोनू मानेश्वर ,लकेश ,रामकिशोर पंचेश्वर, प्रिंस अवधिया,कंकर अवधिया,सुधांशू कुर्वे सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
