pub-1657030687483830

वृंदावन यातायात पुलिस की कार्यवाही बिना रूट एवं बिना नंबर प्लेट के ई रिक्शा को किया सीज

Posted on

March 26, 2023

by india Khabar 24

मथुरा


मथुरा जनपद में इन दिनों बढ़ती ई रिक्शाओ की अनगिनत संख्या स्थानीय लोगों के साथ साथ पुलिस प्रशासन के लिए भी सरदर्द बनती जा रही है। नगर के प्रमुख बाजारों व मंदिरों के आसपास ई रिक्शाओं के कारण जाम लगना आम बात हो गया है। आए दिन वृंदावन के तिराहे चौराहे पर भारी जाम देखने को मिलता है। साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालु ही नहीं बल्कि वृंदावन में निवास कर रहे लोग भी जाम के झाम से काफी परेशान रहते हैं।
वहीं वृंदावन के कई बाजारों में तो व्यापारियों और व्यवसायियों के द्वारा सड़क पर प्राइवेट लोहे की सरिया लगा दी गई हैं। जिससे कि दो पहिया वाहन से बड़े वाहन उस सड़क पर ना गुजार सकें। धीरे-धीरे यह नजारा वृंदावन के हर बाजार में देखने को मिल रहा है। और कई कई बार तो व्यापारियों और ई रिक्शा चालकों में झड़प हो जाती है। वहीं लगातार व्यापारियों के द्वारा शासन प्रशासन से गुहार लगाई गई थी। अवैध चलने वाले ई रिक्शाओं पर लगाम लगाई जाए। जिससे की लोगों को जाम से निजात मिल सके।
इसी क्रम मे शनिवार को वृंदावन यातायात प्रभारी रविभूषण शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के आदेशों के अनुपालन में बिना रूट और बिना नंबर दौड़ रहे सैकड़ों ई रिक्शाओं को सीज करने की कार्यवाही की गई। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी ना हो ।

Posted on

March 26, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top