pub-1657030687483830

नया साल-नई सरकार” कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने लिया संकल्प

Posted on

January 1, 2023

by india Khabar 24

उमरिया/मध्य प्रदेश

 

उमरिया- जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने बताया कि 2023 विधानसभा चुनाव में माननीय कमलनाथ जी को जनता मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है आंगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब जनता मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस के प्रवक्ता एवं अल्प संख्यक कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष मो.नईम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और माननीय कमलनाथ जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे आगे उन्होंने कहा कि माननीय कमलनाथ जी डेढ़ साल के कार्यकाल में जो प्रदेश में विकास की गंगा बहाई थी जनता फिर से माननीय कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री के रूप में 2023 में देखना चाहती है

असलम शेर ने कहा कि उमरिया की जनता ने आज नए साल के मौके पर यह शपथ लिया की आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में हम कांग्रेस को वोट देंगे और माननीय कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। और जनता ने नया नारा दिया “नया साल- नई सरकार”
कार्यक्रम में उपस्थित हनीफ खान, कृष्ण कान्त तिवारी, प्रदीप बैगा, राकेश विश्वकर्मा, सोनू दहिया, लफ्फु कोल, भानुमती कोल, बूईया बाई कोल, सागर कोल, हरिया कोल, पंचम, रवि कोल, खन्नी कोल, सूरज कोल, सुमित कोल, अनिल कोल, रवि कोल, लल्लू कोल, प्रीतम कोल,पंचम कोल, मुन्नीबाई कोल, झाम सिंह, सुमित्रा कोल, काजल कोल, नैना कोल, लालमणि कोल, सुभाष यादव, लवकुश सिंह, अर्जुन कोल, विपिन कोल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे

संवाददाता शम्मी खान नियाजी

Posted on

January 1, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top