
चित्रकूट मध्यप्रदेश
एंकर भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट टीम के सुप्रसिद्ध खिलाड़ी रहे चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा पुजारा रविवार को चित्रकूट पहुंचे।चित्रकूट पहुंचकर चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा पुजारा द्वारा जानकीकुंड स्थिति श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण कर ट्रस्ट द्वारा की जा रही गतिविधियों का अवलोकन भ्रमण किया गया।इसके पूर्व सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट पहुंचने पर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ वी के जैन और उनकी पत्नी उषा जैन सहित कर्मचारियों द्वारा पुजारा दंपति का स्वागत किया गया।इसके बाद ट्रस्टी डॉ वी के जैन और कर्मचारियों द्वारा पुजारा को नेत्र चिकित्सालय स्थित आई बैंक, आपरेशन थियेटर ,ट्रेनिग सेंटर और वार्ड आदि का अवलोकन भ्रमण करवाया गया।तत्पश्चात पुजारा द्वारा गौशाला, रघुवीर मंदिर का भ्रमण किया गया।और रघुवीर मंदिर में चल रहे साधु भंडारे में साधु संतो और विद्यार्थियों को अपने हाथों से भोजन परोसा गया। चित्रकूट आगमन को लेकर पूछे जाने पर चेतेश्वर पुजारा द्वारा बताया गया कि उनके गुरु हरिचरण दास जी के गुरु रणछोड़ दास जी महाराज थे।जिनके नाम पर सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट संचालित कर तमाम मानव सेवा के कार्य किए जा रहे हैं।दूसरी बात इसलिए भी यहां आने की बहुत इच्छा थी की,चित्रकूट भगवान श्री राम की पावन तपस्थली है। यहां आकर सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा कि जा रही मानव सेवा,गौ सेवा एवम् साधु सेवा देखकर बहुत अच्छा लगा।मेरे द्वारा भी संकल्प लिया गया है कि मुझसे जितना हो सकेगा मैं भी मानव सेवा करूंगा और सहयोग करूंगा।
चित्रकूट/सतना से चन्द्र भवन बर्मा की रिपोर्ट।
बाइट – चेतेश्वर पुजारा, क्रिकेटर।





