pub-1657030687483830

कॉल से लड़कियों की सप्लाई : कार में चल रहा था SEX रैकेट का धंधा, पुलिस ने ग्राहक बनकर लड़कियों समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Posted on

August 18, 2022

by india Khabar 24

उत्तरप्रदेश

पुलिस ने एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस बार कार में सेक्स रैकेट का धंधा चलाने का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में लड़कियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लड़कियां अलग-अलग राज्य की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, एक फोन कॉल में ही लड़कियां सप्लाई की जाती थी. फरीदाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में ही सेक्स रैकेट का धंधा चला रहे हैं. पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कोई ठीकाना नहीं है. पैसे लेकर किसी भी होटल में चले जाते थे.

जब पुलिस कर्मी ने खुद कस्टम बनकर कॉल किया तो उसकी एक युवक से बात हुई और लड़की के कई सारे फोटो भेजकर सिलेक्ट करने को कहा. इसके बाद तय समय अनुसार जगह में बुलाया. पुलिस ने बताया कि कार में महिला समेत तीन युवतियां आई थी. वहीं पुलिस का इशारा मिलते ही सभी को दबोच लिया गया. युवतियां पलवल, दिल्ली, यूपी और राजस्थान की रहने वाली है. फिलहाल मुख्य आरोपी समेत सभी के खिलाफ केस दर्ज कर फरीदाबाद पुलिस कार्रवाई कर रही है

Posted on

August 18, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top