pub-1657030687483830

BIG NEWS: MP में तहसीलदार और पटवारी लापता, बीती रात घर से कार में बैठकर पार्टी करने निकले थे, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Posted on

August 17, 2022

by india Khabar 24

सीहोर मध्यप्रदेश

,सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पदस्थ तहसीलदार और पटवारी लापता हैं. बीती रात अपने घर से खाना खाने की बात कहकर कार से बाहर निकले थे. जब वह सुबह तक नहीं लौटे तो परिजनों ने मंडी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

12 राशियों का फल

जानकारी के मुताबिक तहसील मोहनपुर बढ़ोदिया में पदस्थ तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर और नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेन्द्र रजक लापता हैं. इसकी सूचना पुलिस को तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर के बेटे पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने दी है.

EXCLUSIVE: MP के सरकारी स्कूल में दलित बच्चों से धुलवाया बर्तन, स्वतंत्रता दिवस के दिन शिक्षा के मंदिर में हुआ सौतेला व्यवहार, वीडियो बनाने वाले को मिल रही धमकी

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को तहसीलदार और पटवारी अपने दोस्त महेन्द्र शर्मा और राहुल आर्य के साथ पार्टी करने रफीकगंज स्थित दोस्त तरुण सिंह के फार्म हाउस पर गए थे. तहसीलदार और पटवारी एक कार में सवार होकर निकले थे. लेकिन अभी तक नहीं लौटे हैं. मंडी थाना पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है.

शहर के नजदीक ही सीवन नदी के करबला पुल और काहिरी में पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं. बीती रात को तेज बरसात से नदी नाले उफान पर थे. इसलिए पानी में बहने की आशंका पुलिस जता रही है. इस मामले में थाना टीआई पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है. पुलिस दल मामले में सर्चिंग कर रही है

Posted on

August 17, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top