
जबलपुर मध्यप्रदेश
, जबलपुर। शिक्षा के मंदिर में सौतेला व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रम के बाद दलित बच्चों से बर्तन धुलवाया गया। पूरा मामला जबलपुर के चरगवां थाना अंतर्गत सूखा भारतपुर के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का है। वहीं वीडियो बनाने वाले युवक को अब धमकी मिल रही है। वीडियो बनाने वाला युवक खुद भी दलित है। स्कूल में दलित बच्चों से बर्तन धुलवाने का विरोध किया तो स्कूल में मौजूद ऊंची जातियों के लोगों ने गाली-गलौज की। मामले में प्रशासन सक्रीय हो गया है। बीआरसी की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस साल पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन ही जबलपुर से एक एेसी तस्वीर सामने आई, जो हमारे अमृत महोत्सव के गाल पर करारे तमाचे कम नहीं है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन सूखा भारतपुर गांव स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय से गुलाम मानसिकता की तस्वीर सामने आई है। आजादी के दिन ही दलित और ऊंची जातियों के बच्चों के बीच शिक्षा के मंदिर में सौतेला व्यवहार करने का मामला सामने आया है।
सूखा भारतपुर गांव स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में दलित बच्चों से मध्याह्न भोजन करकने के बाद दलित बच्चों से बर्तन धुलवाया गया। दलित बच्चों से बर्तन धुलवाने के वहां मौजूद दलित युवक ने इसका विरोध किया। इससे स्कूल में मौजूद ऊंची जाति के लोगों ने युवक के साथ गाली-गौलज की। इसके बाद युवक इसी दौरान वहां मौजूद एक दलित युवक ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख स्कूल में काम करने वाली आया ने बच्चों से थाली धोने से मना किया।
वहीं वीडियो बनाने के बाद युवक को अब देख लेने की धमकी मिल रही है। दलित बच्चों से बरत्न धुलाने का वीडियो सामने आने के बाद बीआरसी की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शिक्षा विभाग और महिला एंव बाल विकास विभाग भी हरकत में आया है।
मामले की जांच हो रहीः डीईओ
मामले में जबलपुर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी (Jabalpur District Education Officer Ghanshyam Soni) ने बताया कि मामले की जानकारी हमें भी मिली है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पूरे मामले की बीआरसी की टीम भी जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
