
लालबर्रा।
मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कंजई के आखर चौक में गांव की आदिवासी समाज एकजुट होकर बड़ी ही सादगी पूर्वक विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, समाज के वरिष्ठ युवा ,माताओं, बहनों द्वारा आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात डीजे की धुन पर नाचते गाते आदिवासी समाज द्वारा ग्राम का भ्रमण कर शोभा यात्रा निकाली गई, इस अवसर पर ग्राम के आदिवासी समाज के उपस्थित वरिष्ठ जनों में पूर्व सरपंच ध्रुरुपसिंह धुर्वे, अघनसिंह परते, चमारलाल इनवाती, सुंदरलाल परते, कैलाश भलावी, सायनबाई, प्रमिला पंदरे, सेवक इनवाती, तूफान सिंह, गजेंद्र इनवाती, शुभम पंदरे सहित समाज के बुजुर्ग, युवा ,माताएं बहने, बच्चे उपस्थित थे, आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिकों युवाओं द्वारा कार्यक्रम स्थल आखर चौक से शोभा यात्रा निकाली गई जो टोला बस स्टैंड, बेरियल चौक ,होते हुए गांव का भ्रमण करते हुए डीजे की धुन पर नाचते थिरकते बड़े ही आस्था सादगी पूर्वक विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि आशीष बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
