विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे किया गया लोकार्पण कार्यक्रम

सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे जनपद शापिंग काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया।
नगर के कचहरी चौक स्थित जनपद पंचायत प्रांगण बने 141.18 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित जनपद शापिंग काम्प्लेक्स का लोकार्पण विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे किया गया। इस दौरान सांसद डा. ढालसिंह बिसेन मुख्य अतिथि, जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा राजपूत अध्यक्षता, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन , जनपद उपाध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी वशिष्ठ अतिथि के रुप मे उपस्थित थे। कार्यक्रम मे दिनेश राय मुनमुन सहित समस्त अतिथियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सर्व वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत प्रहलाद पटेल, वेदसिंह ठाकुर , परसराम सनोडिया, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत रामकिशोर यादव , नरेन्द्र गुडडू ठाकुर , भाजपा मंडल लखनवाडा अध्यक्ष नितेन्द्र गुड्डू बघेल , सुरेश सनोडिया , जनपद सदस्य जलसो बाई , सरपंच प्रवेश राय , सरपंच निरंजन बघेल , सरपंच विनोद राय , राधेश्याम देशमुख , ब्रजेश राजपूत , शुभम राजपूत , सुरेन्द्र शेरु माल्या , कमल अग्रवाल , एवं जनपद सीईओ कुमार अभिषेक , एसडीओ राजाराम सनोडिया , प्रशांत तिवारी , प्रदीप चौरसिया एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी,आमजनों की उपस्थिति रही।
