pub-1657030687483830

बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 600 कार्यकर्ता जबलपुर से हुए रवाना

Posted on

August 19, 2026

by india Khabar 24

 

जबलपुर राहुल सेन की रिपोर्ट/ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महाकौशल प्रांत से कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का जत्था 18 अगस्त 2026 को जबलपुर से जम्मू के लिए ट्रेन द्वारा रवाना हुआ। महाकौशल प्रांत के विभिन्न जिलों से आए लगभग 600 कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के प्रांत संयोजक तरस्वी उपाध्याय ने किया। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व जबलपुर में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर, उन्हें मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा महाकौशल प्रांत के कार्यकर्ताओं के लिए श्रद्धा, आस्था, सेवा और समर्पण की महत्वपूर्ण यात्रा है।
प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में सहभागी बनकर, बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन करते हैं। इस वर्ष भी यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में, विशेष उत्साह देखने को मिला।
जबलपुर से जम्मू के लिए प्रस्थान के अवसर पर, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने बाबा बूढ़ा अमरनाथ के जयघोष एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।
महाकौशल प्रांत के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों/ युवाओं का भव्य स्वागत हुआ।

 

यात्रा के दौरान पूरे महाकौशल प्रांत में विभिन्न स्थानों पर प्रांत, विभाग, जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से यात्रियों का स्वागत किया तथा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं एवं यात्रियों में आपसी उत्साह और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर जय श्री राम, हर हर महादेव और बाबा बूढ़ा अमरनाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक तरस्वी उपाध्याय ने यात्रा में सम्मलित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा श्रद्धा और आस्था के साथ-साथ सेवा, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का भी अवसर है। उन्होंने सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत, विभाग, जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सहयोग एवं व्यवस्थाओं में सहभागिता की गई।
महाकौशल प्रांत से जम्मू तवी के लिए रवाना हुए सभी 600 कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए उत्साहपूर्वक यात्रा प्रारंभ की। सभी ने बाबा बूढ़ा अमरनाथ से देश, समाज एवं समस्त हिंदू समाज के कल्याण की प्रार्थना करते हुए यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की !

Posted on

August 19, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top